Ro no D15139/23

जशपुर नगर के विकास हेतु कलेक्टर ने शहर के व्यापारियों से की विभिन्न विषयों पर चर्चा

कलेक्टर ने व्यवसायियों से प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी तथा संपत्ति कर पटाने को कहा
बिना प्रिस्क्रिप्शन शेड्यूल्ड दवाइयां ना विक्रय करने दवा विक्रेताओं को दी हिदायत

जशपुरनगर 17 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बुधवार को जशपुरनगर के विकास हेतु जिला कार्यालय सभाकक्ष में नगर के व्यवसायियों के साथ चर्चा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह भी उपस्थित रहे। इस बैठक में कलेक्टर ने शहर के विकास हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए व्यवसायियों एवं व्यापार संघ के प्रतिनिधियों से सुझाव भी लिए। नगर में सड़क सुरक्षा की दृष्टि से स्पीड ब्रेकर, रम्बल स्ट्रिप स्थापना, सीसीटीवी स्थापना, सड़क सुधार, स्ट्रीट लाइट पर चर्चा करते हुए कलेक्टर ने बताया कि जिले में सभी नगरीय निकायों में सुरक्षा हेतु सीसीटीवी स्थापना के लिए योजना का निर्माण किया जा रहा है एवं सभी की सहमति से आवश्यकता वाले स्थानों पर वाहनों की गति नियंत्रित करने हेतु प्रयास भी किये जायेंगे। उन्होंने सभी से दुपहिया वाहनों पर हेलमेट और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट अवश्य लगाने की अपील करते हुए कहा कि सभी को प्रेरित करने नगर के व्यवसायियों को भी इसके लिए पहल करनी चाहिए, जिसपर सभी ने अपनी सहमति दी।
इस अवसर पर कलेक्टर ने सभी व्यवसायियों से अपने प्रतिष्ठानों में सामने की ओर सीसीटीवी स्थापना कर शहर सुरक्षा में अपना सहयोग देने की अपील की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जिले में कुछ छोटी उम्र के बच्चों द्वारा सस्ते नशे के सेवन पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी भी छोटी उम्र के बच्चों के मादक पदार्थों का विक्रय ना करने की अपील की। इसके साथ ही मेडिकल स्टोर संचालकों  को बिना प्रिस्क्रिप्शन के शेड्यूल्ड दवाइयां विक्रय न करने की हिदायत दी।
नगर के विकास हेतु नगर पालिका के राजस्व में वृद्धि की आवश्यकता पर बल देते हुए उन्होंने सभी व्यवसायियों से समय पर संपत्ति कर एवं यूजर चार्ज भुगतान करने हेतु अपील की। उन्होंने कहा कि जितना अधिक राजस्व नगर पालिका को प्राप्त होगा नगर का विकास तीव्र गति से किया जा सकेगा। व्यवसायियों द्वारा टैक्स के ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था की मांग भी की गई। जिस पर कलेक्टर ने बताया कि नगर के सभी घरों एवं प्रतिष्ठानों को यूनिक घर संख्या प्रदान कर सभी सेवाओं को ऑनलाइन प्रदान करने के लिए डिजिटल डोर नम्बर लगाने की प्रक्रिया चालू की जा चुकी है। इससे सभी नागरिकों को विभिन्न नगरीय निकायों की सेवाएं ऑनलाइन प्राप्त हो सकेंगी। कलेक्टर ने नगर पालिका के अधिकारियों को लगातार बारिश को देखते हुए फॉगिंग करवाना प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिले के विभिन्न मुद्दों पर सभी ने ध्यानाकर्षित करवाया, जिस पर कलेक्टर ने अधिकारियों से समाधान हेतु चर्चा की। कलेक्टर ने सभी से नगरीय निकाय के भीतर कोई भी समस्या होने पर मितान हेल्पलाइन नम्बर 1100 पर जानकारी देने को कहा। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है हमें अपने कर्तव्य का पालन अच्छी तरह करना चाहिए। मटन, चिकन एवं मछली विक्रय केंद्र की शिफ्टिंग की चर्चा पर अधिकारियों ने बताया कि सभी की आजीविका को ध्यान में रखते हुए नियत जगह का चयन कर शिफ्टिंग की प्रक्रिया की जा रही है। इस बैठक में सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, एसडीएम ओंकार यादव, सीएमओ जशपुर योगेश्वर उपाध्याय, एसडीओपी, आरटीओ, तहसीलदार, व्यापारी संघ के पदाधिकारी, नगर के व्यवसायी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर मरगा नाला में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य में तेजी

      4.52 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा पुल, जशपुर से सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों तक आवागमन होगा सुगम सकरी पुलिया के कारण आवागमन में होती थी परेशानी,…

    Read more

    जशपुर में 3 नवंबर को आयोजित होगी विकसित भारत युवा संसद 2027 की जिला स्तरीय चैंपियनशिप विषय “एक राष्ट्र, एक चुनाव” पर युवा रखेंगे अपने विचार; शीर्ष 3 प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होंगे चयनित

      जशपुरनगर 21 अक्टूबर 2026/ मेरा युवा भारत, जशपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग (VBYLD) 2027 के अंतर्गत विकसित भारत युवा संसद…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?