Ro no D15139/23

अपर कलेक्टर ने गणेश विसर्जन झांकी के संबंध में गणेशोत्सव समिति के सदस्यों की ली बैठक

राजनांदगांव 18 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गणेश विसर्जन झांकी और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में गणेशोत्सव समितियों की बैठक ली। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने कहा कि राजनांदगांव में गणेश उत्सव झांकी बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। गणेश उत्सव झांकी देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। उन्होंने कहा कि गणेश विसर्जन के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। इसके लिए निर्धारित रूट से झांकियां निकालना होगा। उन्होंने झांकी रूटचार्ट के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सभी झांकियों को निर्धारित समय और एक डायरेक्शन में झांकी निकालनी होगी। जिससे किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की सुविधा पहुंच सके। मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित स्थान में ही किया जाएगा। उन्होंने गणेश पंडाल सड़क पर नहीं लगाने के निर्देश दिए। पंडाल से नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए।
अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने डीजे संचालन को उच्चतम न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि विस्तार यंत्रों के उपयोग के लिए जारी निर्देशों का पालन करने कहा। उन्होंने कहा कि झांकी में तेज आवाज में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से स्थल झांकियों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए समितियों से कहा। झांकी के दौरान फटाके फोडऩा, किसी भी तरह का हथियार व लाठी-डंडा लेकर चलना प्रतिबंधित रहेगा। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित श्री गणेश उत्सव समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    दिग्विजय स्टेडियम को सर्वसुविधायुक्त खेल परिसर के रूप में विकसित करने की जरूरत – कलेक्टर

    कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न   *- स्टेडियम समिति की बैठक में आय के नए स्रोत विकसित करने, खेल सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल