राजनांदगांव 21 जुलाई 2025। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत लालबाग स्थित रोड किनारे गार्डन में बेल का पौधा लगाया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि सभी नागरिक यह सम्मिलित प्रयास करें कि अगले वर्ष स्वच्छता में राजनांदगांव शहर देश में अव्वल स्थान पर रहे। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सचिन बघेल, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री संतोष अग्रवाल, पार्षद श्री राजा माखीजा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम श्री खेमलाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, नगरवासी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में हितग्राही के घर स्थापित सोलर पैनल का किया अवलोकन
राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2026। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत हितग्राही श्रीमती पूर्णिमा निषाद के घर में…
Read more








