Ro no D15139/23

जिले में पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण

जिले में 36410.6 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण, किसानों को 32799.1 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण
– जिले में 10775.58 क्विंटल बीज का भंडारण, किसानों को 10239.26 क्विंटल बीज का किया गया वितरण
राजनांदगांव 25 जुलाई 2025। जिले के मेहनतकश कृषक खेती-किसानी के कार्यों में जुटे हुए हैं। जिले में बोनी एवं रोपाई का कार्य जारी है। किसान सहकारी समितियों में खाद-बीज लेने के लिए आ रहे हैं। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने किसानों के लिए खाद-बीज की सतत आपूर्ति के निर्देश दिए है। जिले में किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज का भंडारण है। कलेक्टर ने किसानों को समय पर खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने निर्देश दिए है, ताकि सभी समितियों में खाद-बीज की निरंतर आपूर्ति होते रहे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव श्री प्रभात मिश्रा ने बताया कि जिले में खरीफ 2025 अंतर्गत 36410.6 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का भंडारण किया गया है, जो कुल भंडारण का 70.66 प्रतिशत है। अब तक किसानों को 32799.1 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जा चुका है। जिसमें यूरिया 10927.6 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 5762.9 मीट्रिक टन, डीएपी 3986.8 मीट्रिक टन, एनपीके 9196.9 पोटाश 2925.1 मीट्रिक टन है। किसानों को 3611.5 मीट्रिक टन रासायनिक खाद का वितरण किया जाना शेष है। जिसमें यूरिया 666.6 मीट्रिक टन, सुपर फास्फेट 1186.2 मीट्रिक टन, डीएपी 509.3 मीट्रिक टन, एनपीके 460.3 मीट्रिक टन, पोटाश 789.1 मीट्रिक टन है। इसी तरह जिले में 10775.58 क्विंटल बीज का भंडारण किया गया है और किसानों को 10239.26 क्विंटल बीज का वितरण किया गया है एवं 536.32 क्विंटल बीज का वितरण शेष है। इसके तहत जिले में 10751.90 क्विंटल धान का भंडारण किया गया है और किसानों को 10223.60 क्विंटल धान का वितरण किया गया है एवं 528.30 क्विंटल धान का वितरण शेष है।

  • Related Posts

    डीसीएचबी के संबंध में प्रशिक्षण संपन्न

    राजनांदगांव 29 जुलाई 2026। भारत की जनगणना 2027 अंतर्गत जिला हस्त पुस्तिका (डीसीएचबी) हेतु ग्राम एवं नगर निर्देशिका आंकड़ों के संकलन एवं संचयन का कार्य माह अगस्त-सितम्बर 2026 में सम्पादित…

    Read more

    सेवा सेतु एवं सीएससी संचालकों को सैंड बैक एवं रिजेक्शन कम करने के दिए निर्देश

    राजनांदगांव 29 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सेवा सेतु एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों की बैठक…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    Parliament Session Live : आज लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर होगी चर्चा, सरकार और विपक्ष आमने-सामने

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    यूपी में माफिया सिर उठाएगा तो उसकी जगह जेल या जहन्नुम में होगी, मैनपुरी से सीएम योगी दी चेतावनी

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    CJP मार्च विवाद : राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल- छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए