Ro no D15139/23

सांसद की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

जिले के सभी ब्लैक स्पाट में सुधारात्मक कार्रवाई कर सड़क दुर्घटनाओं में लाई जा सकती है कमी
– चौक-चौराहों पर संकेत बोर्ड लगाने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 26 जुलाई 2025। सांसद श्री संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अच्छे से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा के संबंध में जनजागरूकता लाने कहा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने पिछले वर्ष की तुलना में अधिक सड़क दुर्घटना होने पर चिंता व्यक्त की। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी ब्लैक स्पाट में सुधारात्मक कार्रवाई कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकता है। उन्होंने जिले में चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट की जानकारी और वहां शीघ्र सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने प्रत्येक चौक-चौराहों पर संकेत बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने शराब पीकर और तेज गति से वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके। इसके अलावा अन्य कारणों से होने वाली सड़क दुर्घटना के कारणों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों में यातायात नियमों के संबंध में विस्तार से जानकारी देने के साथ जागरूक करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही स्वच्छता का पालन करने के लिए भी छात्रों को जागरूक करें।
कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि नशे से होने वाले शारीरिक, आर्थिक, सामाजिक नुकसान के बारे में बताएं और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कार्ययोजना बनाकर जनजागरूकता लाई जा रही है। उन्होंने पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तेज गति से वाहन चलाने और सड़क नियमों के उल्लंघन करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है।  उन्होंने बताया कि पशु तस्करी को रोकने के लिए कार्रवाई की जा रही है। बैठक में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, नगर पालिक निगम, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, पीएमजेएसवाई, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर किए जा रहे कार्रवाई के संबंध में विस्तार से संबंधित विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक श्रीमती हर्षिता बघेल, वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    ईव्हीएम का एफएलसी 29 मई एवं एसडीपीसी 30 मई को

    *नगरपालिका आम निर्वाचन 2026* राजनांदगांव 25 मई 2026। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की तैयारी हेतु जिले में उपलब्ध ईव्हीएम का एफएलसी 29 मई 2026 को एवं एसडीपीसी 30 मई 2026…

    Read more

    जिला अस्पताल एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में गर्मी के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई

    राजनांदगांव 25 मई 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि गर्मी के दृष्टिगत जिला अस्पताल राजनांदगांव के सभी वार्डों में एसी एवं…

    Read more

    NATIONAL

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    यूपी में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर AC बस, बिहार के दारोगा-कैदी समेत 6 की मौत

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    तृणमूल में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व मंत्री मदन मित्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    संकट को अवसर में बदल सकता है भारत, पढ़ें अभिजीत मुखोपाध्याय का आलेख

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा

    पाकिस्तानी आतंकी ग्रुप भारत को निशाना बनाते हैं, देखें अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने क्या कहा