Ro no D15139/23

जनदर्शन में फूलमती बाई की समस्या का तत्काल हुआ समाधान

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं
समयबद्ध निराकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित

जशपुरनगर 25 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज बगिया स्थित अपने निवास कार्यालय में जनदर्शन लेकर लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और प्राप्त आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के लिए निर्देशित भी किया।
जनदर्शन के दौरान  ग्राम जामबहार, तहसील फरसाबहार की फूलमती बाई उम्र 55 साल की एक दुर्घटना में गिरने की वजह से चलने फिरने में काफी दिक्कत हो रही थी। मुख्यमंत्री के समक्ष फूलमती ने अपनी परेशानियों का उल्लेख किया और ट्राई साइकिल की मांग की। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर उन्हें तत्काल ट्राई साइकिल प्रदान किया गया। ट्राई साइकिल मिलने पर फूलमती ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। शासन की योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिले इसके लिए  पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है। दूरस्थ क्षेत्रों के विकास के लिए हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। जनदर्शन के माध्यम से जमीनी स्तर पर ग्रामीण जनों को हो रही समस्याओं की जानकारी मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों को संवेदनशीलता के साथ निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

  • Related Posts

    नेशनल लोक अदालत 09 मई 2026 को

      जशपुरनगर  02 मई   2026/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार 09 मई 2026 दिन शनिवार को जिला एवं तालुका स्तर पर नेशनल लोक…

    Read more

    जिले में पीएम-जन मन से बदली पी.व्ही.टीजी. अंचलों की तस्वीर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के जीवन में आ रहा सकारात्मक बदलाव

      जशपुरनगर 02 मई  2026/ विशेष पिछड़ी जनजातिय समुदायों के सर्वांगीण विकास के लिए संचालित प्रधानमंत्री जनमन योजना का जिले में हो रहे प्रभावी क्रियान्वयन से निर्धारित लक्ष्य तीव्र गति से…

    Read more

    NATIONAL

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    राक्षस बन जाते हैं-‘सरकारी’ बनते ही, गवर्नमेन्ट सर्वेन्ट यानि जालिम राजा,तू करेगा-तू ही भरेगा वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    कनाडाई खुफिया एजेंसी रिपोर्ट: खालिस्तान सुरक्षा के लिए खतरा घोषित, भारत पर लगाए ये आरोप

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    UAE में पाकिस्तानियों पर गिरी गाज: एतिहाद एयरवेज ने 15 कर्मचारियों को निकाला, 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण

    बंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषण