Ro no D15139/23

उर्वरक की कालाबाजारी करने वालों पर की गई कार्रवाई

राजनांदगांव 26 जुलाई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार जिले के किसानों को लगातार रासायनिक खाद जैसे यूरिया, डीएपी, एनपीके, पोटाश की उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा उर्वरक की कालाबाजारी रोकने एवं संबंधितों पर कार्रवाई के लिए कृषि विभाग द्वारा जिला तथा ब्लॉक स्तरीय दल का गठन किया गया है। उपसंचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में दो किराना व्यापारियों द्वारा बिना अनुज्ञप्ति के यूरिया का ज्यादा दामों पर किसानों को विक्रय कर कालाबाजारी करने का प्रकरण सामने आया है। पहला प्रकरण छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी का है, जहां पटेल किराना दुकान के संचालक द्वारा बिना अनुज्ञप्ति यूरिया की बिक्री अधिक दरों पर किसानों को किया जा रहा था। सूचना मिलने पर कृषि, राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा पटेल किराना दुकान में दबिश दी गई और आवश्यक कार्रवाई की गई। एक अन्य प्रकरण में राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगाही में साहू किराना स्टोर संचालक द्वारा यूरिया की कालाबाजारी करने की सूचना मिलने पर कृषि, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा साहू किराना स्टोर में दबिश दी गई और आवश्यक कार्रवाई की गई। मौके से 61 बोरी यूरिया, 3 बोरी एमओपी, 3 बोरी सागरिका बरामद किया गया। दोनों प्रकरणों में आवश्यक वस्तु अधिनियम के नियमों का उल्लंघन करने पर एफ आईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई है।
उपसंचालक कृषि श्री टीकम सिंह ठाकुर ने बताया है कि जिले में किसानों को लगातार सहकारी समितियों के माध्यम से खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों से अनावश्यक ऊंचे दरों पर खाद बेचने वालों से खाद नहीं खरीदने तथा ज्यादा दरों पर खाद की कालाबाजारी करने वाले की सूचना अपने विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा कार्यालय उर्वरक निरीक्षक में शिकायत दर्ज करने की अपील की गई है। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में कृषि विभाग से सहायक संचालक कृषि श्रीमती संध्या कोचरे, उर्वरक निरीक्षक श्रीमती रमशिला गौरकर, क्षेत्रीय मैदानी अधिकारी श्रीमती नीलिमा रामटेके, शाखा प्रभारी श्री मिथलेश साहू एवं राजस्व विभाग से क्षेत्रीय पटवारी श्री विकास वासनिक तथा अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री संतलाल देशलहरे, फर्टिलाईजर इंस्पेक्टर श्री जीपी सहाड़े शामिल थे।

  • Related Posts

    लखोली वार्ड में मोबाईल कैम्प का हुआ आयोजन

    *श्रमिकों को दी जा रही श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी*   राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले…

    Read more

    जिला कार्यालय भवन की साफ-सफाई एवं बगीचों के संधारण हेतु द्वितीय निविदा 16 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 01 सितम्बर 2026। जिला कार्यालय भवन राजनांदगांव अंतर्गत परिसर एवं शौचालयों की साफ-सफाई तथा परिसर के भीतर स्थित संपूर्ण बगीचों के संधारण कार्य हेतु वर्ष 2026-27 की अवधि माह…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार