Ro no D15139/23

6 साल से हिट के लिए तरस रहे विजय देवेराकोंडा, अब ‘किंगडम से करेंगे दमदार वापसी

इंटरटेनमेंट डेस्क । तेलुगू एक्टर विजय देवेराकोंडा की नई फिल्म ‘किंगडम’ इस शुक्रवार रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म को जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि विजय के दिन अब पलटने वाले हैं. दरअसल, विजय जिस तेजी से स्टारडम के चार्ट्स में ऊपर आए थे, उसका जलवा सिर्फ तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि बॉलीवुड तक नजर आया था.
2017 में विजय की फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का क्रेज ऐसा चला था कि उत्तर भारत के दर्शकों ने भी विजय को पहचानना शुरू कर दिया था. इस फिल्म का हिंदी रीमेक जब ‘कबीर सिंह’ नाम से बना, तब तक हिंदी दर्शकों में भी ऑरिजिनल ‘अर्जुन रेड्डी’ स्टार विजय देवेराकोंडा की पहचान बनने लगी थी.ऑरिजिनल तेलुगू फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ इतना दमदार था कि लोग ओटीटी और पायरेसी के जरिए इस फिल्म तक पहुंच चुके थे.
विजय का नाम ऐसा पॉपुलर हुआ कि उनके काम पर देश भर की ऑडियंस की नजर पड़ने लगी. उनके स्वैग का जादू ऐसा था कि करण जौहर ने उन्हें पैन इंडिया फिल्म में काम दिया. मगर उसके बाद से विजय के करियर की कहानी बहुत फीकी चल रही है.
विजय के करियर की कैसे थमी रफ्तार?
‘अर्जुन रेड्डी’ की धुआंधार कामयाबी के बाद, विजय की अगली सोलो फिल्म रश्मिका मंदाना के साथ ‘गीता गोविंदम’ (2018) थी. इस फिल्म से एक बार फिर लवर बॉय विजय का अंदाज लोगों के दिल में उतर गया. उनकी अगली फिल्म सुपरनेचुरल कॉमेडी थ्रिलर ‘टैक्सीवाला’ (2018) थी जिसमें उनका किरदार, पिछले किरदारों से अलग था. ये फिल्म विजय के खाते में हिट बनकर दर्ज हुई.
मगर कहीं ना कहीं विजय का गुस्सैल लवर बॉय वाली इमेज से हटकर ना दिखना उनकी अगली फिल्मों के लिए घातक साबित हुआ. अपनी अगली फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ (2019) में विजय एक बार फिर इसी तरह की इमेज में रश्मिका मंदाना के ही साथ दिखे. मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही. ‘वर्ल्ड फेमस लवर’ (2020) में उनकी ये इमेज एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर नाकाम साबित हुई.
दो फिल्मों की बैक टू बैक कामयाबी के बावजूद यंग ऑडियंस में विजय का क्रेज तो बरकरार ही था. उनके क्रेज को देखते हुए ही बॉलीवुड के टॉप फिल्ममेकर करण जौहर ने उन्हें अपने प्रोडक्शन में बनी ‘लाइगर’ (2022) में मौका दिया. तेलुगू इंडस्ट्री में मसाला फिल्मों के उस्तादों में से एक पुरी जगन्नाथ ने विजय की ये फिल्म डायरेक्ट की थी मगर इसमें मसालों का ओवरडोज जनता को नहीं भाया.
देशभक्ति, लव स्टोरी, हीरो का पर्सनल स्ट्रगल और फाइटिंग का मिक्स लेकर आई ‘लाइगर’ पांच भाषाओं में बनी पैन इंडिया फिल्म थी. ये फिल्म पैन इंडिया फ्लॉप साबित हुई और इसका बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस इतना खराब था कि इसे ‘डिजास्टर’ कहा जाता है. विजय को जहां एक बड़ी हिट की जरूरत थी, वहीं उनके खाते में डिजास्टर फिल्म आने से सिनेमा फैन्स में उनकी पॉपुलैरिटी भी थोड़ी कम हुई.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए