Ro no D15139/23

कुछ जलनखोर लोग मुझे बदनाम कर रहे… विजय सेतुपति की यौन शोषण के आरोपों पर दो टूक, दर्ज करवाई शिकायत

इंटरटेनमेंट डेस्क । साउथ फिल्म स्टार विजय सेतुपति पर हाल ही कास्टिंग काउच का गंभीर आरोप लगा, जिस पर उन्होंने रिएक्ट किया है। विजय पर राम्या मोहन नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा था कि विजय सेतुपति ने एक लड़की का यौन शोषण किया था, और उसे वह बहुत करीब से जानती है। इस पर विजय सेतुपति बिफर गए हैं और आरोपों को ‘फर्जी’ बताया है। विजय सेतुपति ने यौन शोषण के आरोपों को ‘फर्जी’ और ‘घटिया’ बताया। साथ ही कहा कि उन्होंने इसकी शिकायत साइबर क्राइम डिपार्टमेंट में कर दी है।
विजय सेतुपति बोले- इस तरह के गंदे आरोप मुझे परेशान नहीं कर सकते
विजय सेतुपति ने ‘डेकेन क्रॉनिकल’ से बातचीत में कहा, ‘जो भी मुझे थोड़ा भी जानता है, वह इस पर हंसेगा। मैं खुद को भी जानता हूं। इस तरह के गंदे आरोप मुझे परेशान नहीं कर सकते। मेरे परिवार और करीबी दोस्त परेशान हैं, लेकिन मैं उनसे कहता हूं कि छोड़ो इसे।’
‘7 साल से ऐसे कैंपेन झेल रहा हूं, कोई असर नहीं पड़ा’
विजय सेतुपति ने आगे कहा, ‘यह औरत जाहिर तौर पर ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसा कर रही है। इससे उसको कुछ मिनट की शोहरत मिल गई, आनंद लेने दो। हमने साइबर क्राइम में शिकायत कर दी है। मैं 7 साल से इस तरह के कानाफूसी अभियानों का सामना कर रहा हूं। मेरे बारे में कई तरह की अफवाहें उड़ाई गईं। इस तरह के आरोपों का मुझ पर अब तक कोई असर नहीं पड़ा है। और कभी नहीं पड़ेगा।’
‘कुछ जलनखोर सोचते हैं मुझे बदनाम करके मेरी फिल्म को नुकसान पहुंचा सकते हैं’
विजय सेतुपति ने यह भी कहा कि आज के जमाने में कोई भी किसी के भी बारे में कुछ भी कह देता है। उन्होंने अंदेशा जताया कि शायद उन पर यौन शोषण और कास्टिंग काउच के आरोप उनकी नई फिल्म Thalaivan Thalaivii के कारण लगाए गए हैं, जो हिट हो गई है। विजय सेतुपति ने कहा, ‘मेरी नई फिल्म अच्छा परफॉर्म कर रही है। शायद कुछ जलनखोर लोग सोचते हैं कि मुझे बदनाम करके वो मेरी फिल्म को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसा नहीं होता। आजकल कोई भी किसी के बारे में कुछ भी कह सकता है। कोई रोक-टोक नहीं है। बस सोशल मीडिया पर एक अकाउंट चाहिए, और आप बिना किसी डर के जो मन में आया लिख सकते हैं।’
क्या है विजय सेतुपति का कास्टिंग काउच मामला, क्या लगाए आरोप?
मालूम हो कि हाल ही राम्या मोहन नाम की महिला ने हाल ही X पर एक पोस्ट लिखा था, जिसे अब डिलीट कर दिया गया है और अकाउंट भी डीएक्टिवेट कर दिया गया है। इसके बाद से लोगों को भी लग रहा है कि विजय सेतुपति पर लगाए आरोप फर्जी हैं।

पोस्ट में महिला ने लिखा था, ‘कॉलीवुड में ड्रग और कास्टिंग काउच का कल्चर कोई मजाक नहीं हैं। मैं एक लड़की को जानती हैं, जो अब एक जाना-माना चेहरा है, उसे ऐसी दुनिया में घसीटा गया, जो उसने कभी सोची भी नहीं थी। अब वह रीहैब सेंटर में है। ड्रग्स, मानसिक शोषण और ट्रांसजेक्शनल शोषण को इंडस्ट्री का ‘नॉर्म’ बताकर छुपाया जाता है। विजय सेतुपति ने उसे ‘कारवां फेवर’ के लिए 2 लाख और ‘ड्राइव’ के लिए 50 हजार रुपये ऑफर किए थे।’
विजय सेतुपति की फिल्में और करियर
विजय सेतुपति की बात करें, तो वह तमिल सिनेमा का जाना-माना चेहरा हैं, और वहां के हाइएस्ट पेड स्टार्स में गिनती होती है। वह शाहरुख खान संग ‘जवान’ और कटरीना कैफ संग ‘मैरी क्रिसमस’ में नजर आए थे। साल 2021 में उन्होंने फिल्म ‘डीलक्स’ में सपोर्टिंग रोल के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता था।

  • Related Posts

    मिर्जापुर ने मचाया भौकाल या हुई फुस्स, टिकट बुक करने से जानें नेटिजन्स का फर्स्ट रिएक्शन

    Mirzapur The Movie X Review: इंतजार अब खत्म हो चुका है. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और सत्ता, बदले और भौकाल से भरी इस ड्रामा…

    Read more

    फिल्म नहीं चलेगी’ से 1500 स्क्रीन तक, ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने बताया कैसे हुआ ये ‘चमत्कार’

    किसी फिल्म की किस्मत अगर बॉक्स ऑफिस पर स्क्रीन की संख्या से तय होती है, तो ‘हनुमान अंश’ की कहानी शायद कुछ और होती. 1.9 करोड़ रुपये के बजट में…

    Read more

    NATIONAL

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल उद्योग को बढ़ावा देने पर CM साय की केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    क्या राहुल गांधी को गिरफ्तार कर परिसीमन विधेयक पास कराने की तैयारी कर रही है मोदी सरकार?

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से सौजन्य भेंट, जाना स्वास्थ्य का हाल

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप

    राघव चड्ढा को पंजाब ड्राफ्ट SIR से हटाया गया, राज्यसभा सांसद ने AAP पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप