Ro no D15139/23

कलेक्टर विलास भोसकर ने ली पीएम आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक

अम्बिकापुर 01 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, सभी जनपद पंचायत सीईओ, एपीओ आवास, विकासखण्ड समन्वयक तथा सम्बंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने इस अवसर पर सभी विकासखण्ड के पीएम आवास की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। इस दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले के 31815 स्वीकृत आवासों में से 9276 आवास बनकर तैयार हैं। कलेक्टर श्री भोसकर ने कहा कि अधूरे आवासों को जल्द पूर्ण कराने का प्रयास करें। हितग्राही को उनके मकान निर्माण के लिए प्रेरित करें और निर्माण कार्य में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं। वहीं पीएम जनमन योजनांतर्गत स्वीकृत 2565 स्वीकृत  आवास में से अब तक 692 आवास पूर्ण हुए हैं।  उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि पीएम जनमन अंतर्गत स्वीकृत आवासों के निर्माण कार्य में प्राथमिकता के साथ तेजी लाएं, कार्य में गम्भीरता ना बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिवों पर आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि आवास निर्माण की प्रगति हेतु माह के साथ ही सप्ताहवार टारगेट भी निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि इसी तरह पीएम आवास योजना की प्रत्येक माह जिला स्तर पर समीक्षा की जाएगी।
  • Related Posts

    नजूल भूमि को निजी खाते में दर्ज करने के मामले में कर्मचारी पर कार्रवाई सहायक ग्रेड-2 से पदावनत कर सहायक ग्रेड-3 के पद पर किया गया बहाल

    अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/   शासकीय नजूल भूमि का नामांतरण नियमों एवं भूमि स्वामी घोषित करने संबंधी प्रावधानों का पालन नहीं करते हुए निजी व्यक्तियों के खाते में दर्ज किए जाने…

    Read more

    सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय संभागस्तरीय कार्यशाला की शुरुआत

      अम्बिकापुर 24 अगस्त 2026/  सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से राज्य सूचना आयोग के निर्देशानुसार सरगुजा संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में 24 एवं 25 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें