Ro no D15139/23

‘सैयारा’ ने कमाए 300 करोड़, 25 साल में पहली बार बना ये रिकॉर्ड, बनी सबसे बड़ी डेब्यू फिल्मों में से एक

इंटरटेनमेंट डेस्क । अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म ‘सैयारा’ बॉलीवुड के लिए सबसे बड़ी सरप्राइज ब्लॉ’सैयारा’ बनी सबसे बड़ी डेब्यू फिल्मों में से एक, कमाए 300 करोड़, 25 साल में पहली बार बना ये रिकॉर्डकबस्टर बनकर आई है. पहले ही दिन से थिएटर्स में जबरदस्त भीड़ जुटाकर ट्रेड बिजनेस को सरप्राइज करने वाली ‘सैयारा’ अब अपने तीसरे हफ्ते में चल रही है. शुक्रवार से शुरू हुए अपने तीसरे हफ्ते में भी इस फिल्म ने ऐसा परफॉर्म किया है, जो कई नई फिल्में पहले वीकेंड में भी नहीं कर पातीं. जहां अब अधिकतर फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रन तीसरे वीकेंड में ही ठंडा पड़ने लगता है, वहीं ‘सैयारा’ ने तीसरे हफ्ते में ऐसा कलेक्शन किया है कि इसने एक बार फिर से कई रिकॉर्ड बना दिए हैं. इस फिल्म के दोनों लीडिंग स्टार्स, अहान और अनीत अभी डेब्यू ही कर रहे हैं और इनकी पहली फिल्म ने बॉलीवुड की आइकॉनिक लव स्टोरी हिट्स में जगह बना ली है.
कैसा रहा ‘सैयारा’ का तीसरा वीकेंड?
बीते सोमवार-मंगलवार ‘सैयारा’ के कमाई 10 करोड़ के आंकड़े के आसपास रही. बुधवार-गुरुवार से इस फिल्म की कमाई में पहला बड़ा ड्रॉप आया और कमाई 8 करोड़ से 6 करोड़ की रेंज में पहुंच गई. शुक्रवार को 5 करोड़ रुपये के साथ ‘सैयारा’ ने 15 दिन में 290 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था.
नया वीकेंड आने के साथ ही एक बार फिर से ‘सैयारा’ ने जंप लिया और शनिवार को इसकी कमाई जंप 7 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. अब ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि इस फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर लगभग 8 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन किया है. शनिवार के बाद ‘सैयारा’ का नेट कलेक्शन 297 रुपये से थोड़ा ज्यादा था. रविवार के कलेक्शन ने फिल्म की कुल कमाई को 300 करोड़ के पार पहुंचा दिया है. अब इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन करीब 305 करोड़ रुपये है.
‘सैयारा’ के धमाके ने बनाए नए रिकॉर्ड?
डायरेक्टर मोहित सूरी की ‘सैयारा’, विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ के बाद 2025 की दूसरी फिल्म बन गई है जिसने 300 करोड़ से ज्यादा नेट कलेक्शन किया है. सबसे स्पेशल फैक्ट ये है कि ‘सैयारा’ 300 करोड़ कमाने वाली पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म है जिसकी लीड जोड़ी डेब्यू कर रही है.
इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 17 दिन लगे हैं, इतने ही दिन आमिर खान की ‘पीके’ को भी इस लैंडमार्क तक पहुंचने में लगे थे. जबकि ऋतिक रोशन की ‘वॉर’ (19 दिन), सलमान खान की ‘बजरंगी भाईजान’ (20 दिन) और ‘सुल्तान’ (35 दिन) को 300 करोड़ तक पहुंचने में ‘सैयारा’ से ज्यादा दिन लगे थे. मगर अब बात सिर्फ 300 करोड़ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की ही नहीं है. ‘सैयारा’ उस पैमाने पर भी एक दमदार ब्लॉकबस्टर बनी है जिसपर ‘कयामत से कयामत तक’, ‘फूल और कांटे’ और ‘कहो ना प्यार है’ जैसी फिल्में असली ब्लॉकबस्टर कही जाती हैं.
ट्रेड रिपोर्ट्स बताती हैं कि करीब 10 दिन पहले ही ‘सैयारा’ का फुटफॉल 1.15 करोड़ था. अनुमान लगाया जा सकता है कि आज की तारीख में ये आंकड़ा 1.5 करोड़ या उससे ज्यादा ही होगा. माना जा रहा है कि अपने पूरे रन के बाद ‘सैयारा’ का फुटफॉल 2 करोड़ से थोड़ा ज्यादा ही रहेगा. पिछले 25 सालों में ‘कहो ना प्यार है’ के बाद ‘सैयारा’ ही नए चेहरों वाली वो लव स्टोरी बनेगी जिसका फुटफॉल 2 करोड़ से ज्यादा होगा.
ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बल्कि फुटफॉल के मामले में भी ‘सैयारा’ एक धमाकेदार ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि अपना रन खत्म करने के बाद ‘सैयारा’ बॉलीवुड के और कितने बड़े रिकॉर्ड धराशायी करने वाली है.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए