Ro no D15139/23

पाकिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान, ODI सीरीज के लिए टीम में हुई खूंखार ऑलराउंडर की वापसी

स्पोर्ट्स डेस्क । वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। यह सीरीज त्रिनिदाद में खेली जाएगी।

शाई होप की कप्तानी में चुनी गई इस टीम में कई युवा चेहरों को मौका दिया गया है, जिन पर वेस्टइंडीज ने हालिया समय में भरोसा जताया।

साथ ही, टीम में दमदार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) की वापसी से टीम को मजबूती मिली है। शेफर्ड ने पिछले साल आखिरी बार बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेली थी। आइए एक नजर डालते हैं वेस्टइंडीज की टीम पर।

वेस्टइंडीज की टीम का एलान

दरअसल, 18 साल के विकेटकीपर बैटर ज्वेल एंड्रयू ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले साल अपना वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में भी खेला था और फिर एक बार फिर उन्हें टीम में मौका मिला है। उनके अलावा बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जेडियाह ब्लेड्स, जिन्हें 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ पहला वनडे खेलने का मौका मिला था, उन्हें भी टीम में फिर से जगह मिली है।

आमिर जंगू, जिन्होंने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ अपने वनडे डेब्यू पर शानदार शतक लगाया था और मई में आयरलैंड के खिलाफ भी वह खेले थे, उन्हें भी टीम में जगह मिली है।

बता दें कि वेस्टइंडीज हाल ही में घरेलू T20 सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ 2-1 से हार का सामना कर चुकी है। इस बीच हेड कोच डैरेन सैमी ने कहा है कि इस सीरीज के जरिए उनके पास 2027 विश्व कप के लिए क्वालीफिकेशन की दौड़ में उनकी स्थिति मजबूत करने का मौका है।

अगर बात करें आईसीसी पुरुष वनडे टीम रैंकिंग की तो अभी वेस्टइंडीज 10वें पायदान पर हैं, जबकि पाकिस्तान भारत, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद चौथे स्थान पर हैं।

सिरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 8 अगस्त,त्रिनिदाद

दूसरा वनडे: 10 अगस्त, त्रिनिदाद

तीसरा वनडे: 12 अगस्त,त्रिनिदाद

वेस्टइंडीज की वनडे टीम

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, जेडियाह ब्लेड्स, केसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडकश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड

  • Related Posts

    Dhamaal 4 Box Office: क्या ‘वेलकम टू द जंगल’ की सक्सेस दिलाएगी फिल्म को बंपर ओपनिंग? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

      Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. इसी…

    Read more

    Alliance: एक्स-हसबैंड सोहेल खान के साथ शो में एंट्री पर सीमा सजदेह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आप वहां हैं, तो थोड़ा सुकून है

    Seema Sajdeh-Sohail Khan in Alliance: तलाक के बाद पहली बार सोहेल खान और उनकी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. दोनों Prime Video के नए रियलिटी…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स