राजनांदगांव 06 अगस्त 2025। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग थीम के तहत जनपद पंचायत डोंगरगांव में देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाने के लिए तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी शामिल हुए। तिरंगा रैली जनपद पंचायत डोंगरगांव परिसर से प्रारंभ होकर ग्राम कोहका पहुंची तथा ग्राम कोहका से ग्रामीण आदिवासी अंचल के ग्राम कोकपुर तक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गांधी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु, अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती रंजीता पटौदी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत श्री मनीष साहू, सदस्य जनपद पंचायत डोंगरगांव सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सरपंच, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में हितग्राही के घर स्थापित सोलर पैनल का किया अवलोकन
राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2026। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत हितग्राही श्रीमती पूर्णिमा निषाद के घर में…
Read more








