Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना, मसानडबरा में कलेक्टर ने किया आवासीय परिसर का निरीक्षण

*बेहतर मूलभूत सुविधाओं, स्वास्थ्य एवं आजीविका साधनों पर दिया जोर*

*आवासीय परिसर में गार्डन, पेयजल, सोलर लाइटिंग सहित आजीविका साधनों पर विशेष ध्यान*

धमतरी, 20 अगस्त 2025/ विशेष पिछड़ी जनजाति कमार समुदाय के लिए प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना अंतर्गत धमतरी जिले के मसानडबरा में निर्मित हो रहे आवासीय परिसर का आज कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सार्वा ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार की मंशा है कि कमार जैसे वंचित समुदायों को सुरक्षित, सम्मानजनक और सुविधायुक्त आवास उपलब्ध कराए जाएं। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने भूमि समतलीकरण, सीसी रोड, पेयजल, फेंसिंग, गार्डन और सोलर लाइटिंग जैसी मूलभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गार्डन का स्वरूप स्थानीय संस्कृति एवं बच्चों की सुविधा के अनुरूप होना चाहिए, जिससे समुदाय को सुखद वातावरण मिल सके। इस अवसर पर एसडीएम सुश्री प्रीति दुर्गम, सीईओ जनपद पंचायत नगरी श्री रोहित बोरझा के अलावा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कमार समुदाय की आजीविका गतिविधियों की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यहां के लोगों को पारंपरिक कौशल के साथ-साथ स्वरोजगार, बागवानी, पशुपालन एवं लघु वनोपज प्रसंस्करण जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाए। इसके लिए प्रशिक्षण शिविर और सहकारी समितियों के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है।
सामाजिक जागरूकता की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि समुदाय को नशे से दूर रखने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। ग्रामवासियों में स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विभागीय समन्वय आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि योजना अंतर्गत निर्मित प्रत्येक आवास परिवारों के लिए सुरक्षित, टिकाऊ और सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होना चाहिए, ताकि लाभार्थियों का जीवनस्तर बेहतर हो सके। इस मौके पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कमार समुदाय आधारभूत सुविधाओं का लाभ लेने में अब पीछे नहीं शासन की योजनाओं से विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों की न सिर्फ जीवनचर्या में सकारात्मक बदलाव आ रहा है, अपितु वे अपने पारम्परिक मूल्यों को संरक्षित रखने के साथ शासन की योजनाओं का लाभ लेकर समाज की मुख्यधारा से भी जुड़ रहे हैं। मनुष्य की मौलिक आवश्यकताएं रोटी, कपड़ा और मकान जैसी सुविधाएं अब उनसे दूर नहीं हैं। अपने बच्चों को बचपन से ही तीर-कमान से शिकार करना, मधुमक्खी के बर्रे से शहद निकालना और स्कूल के बजाय वनोत्पादों का संग्रहण करना सिखाने वाले कमार अब उन्हें रोजाना स्कूल भेज रहे हैं। यहां तक कि गांव के दो शिक्षित कमार युवक शासकीय नौकरी में सेवारत हैं। पक्के मकान से निवास का स्थायी जरिया मिलने के साथ-साथ राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी अन्य आधारभूत सेवाओं का लाभ लेने में भी अब वे किसी से कमतर नहीं हैं। वास्तव में यह शासन के प्रयासों से सकारात्मक परिवर्तन की बयार है, जिसके आने वाले दिनों में और भी सुखद परिणाम आएंगे।

  • Related Posts

    महतारी वंदन योजना में पहली बार ई-केवाईसी अनिवार्य,

    धमतरी जिले में 2.70 लाख पात्र महिला हितग्राहियों का होगा ई-केवाईसी धमतरी, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब सभी महिला…

    Read more

    बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 7 अप्रैल से होगा शुभारंभ

      धमतरी, 04 अप्रैल 2026/ जिले के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ौदा आर-सेटी धमतरी द्वारा निशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?