Ro no D15139/23

बुजुर्ग लक्ष्मी, साहेबीन, बिरम और विद्या के चेहरे में अयोध्या धाम जाने के लिए दिखा उत्साह और खुशी

जोहन नेटी, लखन लाल, पुरन दास साहू ने राज्य शासन की नि:शुल्क श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना को बताया बहुत अच्छी पहल
– शहर से लेकर गांव के श्रद्धालुओं को कराया जा रहा प्रभु श्री राम के दर्शन
– मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को दिया धन्यवाद
राजनांदगांव 03 सितम्बर 2025। राज्य शासन की महती योजना श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत जिले के नागरिक एवं बुजुर्ग श्रद्धालु अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन कर रहे हैं। श्री रामलला दर्शन के लिए जिले के बुजुर्ग श्रद्धालुओं का दल प्रतिमाह अयोध्या जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन तीर्थयात्री विशेष ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए।
अयोध्या धाम की यात्रा के लिए तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेन में बैठे छुरिया निवासी श्रीमती लक्ष्मी, श्रीमती साहेबीन, श्रीमती बिरम और श्रीमती विद्या ने बताया कि अयोध्या धाम में श्री रामलला दर्शन के लिए कभी सोचे नहीं थे कि हमें दर्शन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि वे सभी एक साथ मजदूरी का कार्य करते हैं और ऐसा मौका मिला कि छत्तीसगढ़ शासन की महती योजना से हमें अयोध्या धाम जाने का लाभ मिल रहा है। इसके लिए हम बहुत उत्साहित और खुश है। उन्होंने बताया कि इससे पहले उनके वार्ड से श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के अंतर्गत नि:शुल्क अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ की यात्रा किए है। यात्रा के दौरान शासन द्वारा ट्रेन में नि:शुल्क सभी आवश्यक व्यवस्था की गई है। यात्रा में पर्याप्त मात्रा में समय पर नाश्ता, चाय, भोजन, पेयजल सभी आवश्यक व्यस्थाएं की गई है। जिससे तीर्थ यात्रियों का सफर खुशनुमा एवं यादगार रहा है। इनके साथ तीर्थ यात्री विशेष टे्रन के एस-5 में बैठे छुरिया विकासखंड के ग्राम कोकपुर निवासी श्रीमती सुशीला बाई और आमगांव निवासी श्री जोहन नेटी, श्री लखन लाल, गर्रापार निवासी श्री पुरन दास साहू ने राज्य शासन की नि:शुल्क श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना को बहुत अच्छी पहल बताया। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें प्रभु श्री रामलला के दर्शन करने को मिलेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को योजना शुरू करने के लिए आभार और धन्यवाद दिया।
अयोध्या धाम की यात्रा के ट्रेन में बैठे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला निवासी श्री नंद कुमार और श्री गोवर्धन दास ने कहा कि कहा कि यह योजना बहुत अच्छी योजना है। इससे शहर से लेकर गांव के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन का लाभ मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। तीर्थयात्री ट्रेन में बैठी ग्राम बोरी निवासी श्रीमती दुर्गाबाई देवांगन ने कहा कि वे मजदूरी कार्य करती हैं, वे कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अयोध्या धाम जाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि वे धन्य है कि राज्य शासन की नि:शुल्क श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से उन्हें अयोध्या जाने का मौका मिल रहा है। जिससे मैं अयोध्या धाम श्री रामलला दर्शन के लिए जा रही हूं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में हितग्राही के घर स्थापित सोलर पैनल का किया अवलोकन

      राजनांदगांव 21 अक्टूबर 2026। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत हितग्राही श्रीमती पूर्णिमा निषाद के घर में…

    Read more

    कलेक्टर ने ग्राम सुंदरा में विभिन्न विकास कार्यों एवं शासकीय योजनाओं का किया निरीक्षण

      – खसरों के भौतिक सत्यापन एवं पॉलिगन निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश – श्रमिकों से मजदूरी भुगतान एवं महतारी वंदन योजना के लाभ के संबंध में…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?