Ro no D15139/23

क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा एनीकट निर्माण कार्य

राज्य शासन ने 6 करोड़ 14 लाख 90 हजार रुपये की दी प्रशासकीय स्वीकृति

धमतरी । जिला धमतरी अंतर्गत महानदी के उद्गम क्षेत्र फरसिंया से गणेशघाट तक महानदी के पुनर्रोद्धार हेतु कलेक्टर धमतरी श्री अबिनाश मिश्रा के विशेष प्रयासों से संचालित “मां” (Mahanadi Awakening Abhiyan) अभियान के अंतर्गत महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में श्रृंगी ऋषि पर्वत स्थित महानदी उद्गम स्थल गणेशघाट के पास एनीकट कम काजवे निर्माण कार्य हेतु छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा राशि रु. 614.90 लाख (छः करोड़ चौदह लाख नब्बे हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए राज्य शासन द्वारा दी गई इस स्वीकृति से स्थानीय नागरिकों में हर्ष व्याप्त है। गणेशघाट स्थल, जो स्वयं धार्मिक आस्था का केंद्र है, अब एनीकट निर्माण के पश्चात पर्यटन की नई संभावनाओं का द्वार खोलेगा। यहाँ आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और परंपरा से भी रूबरू हो सकेंगे।

जल संसाधन विभाग धमतरी के कार्यपालन अभियंता श्री प्रदीप कुमार नादिया ने बताया कि एनीकट निर्माण से क्षेत्रीय कृषकों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, भू-जल स्तर में वृद्धि होगी और किसानों को अपनी फसलों के लिए पर्याप्त जल संसाधन मिल पाएंगे। इससे कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त होगी।

इस कार्य की स्वीकृति पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री एवं जल संसाधन मंत्री का आभार व्यक्त किया है। यह एनीकट निर्माण कार्य निश्चित ही क्षेत्र के कृषि और पर्यटन विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स