Ro no D15139/23

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलेभर से 32 शिक्षक हुए सम्मानित
कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का गम्भीरता से निर्वहन करने शिक्षकों को किया प्रेरित

अम्बिकापुर 05 सितम्बर 2025/  शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में रजत जयंती महोत्सव 2025 के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री विलास भोसकर उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, जिला शिक्षा अधिकारी श्री दिनेश झा, समग्र शिक्षा सरगुजा जिला मिशन समन्वयक श्री रविशंकर तिवारी,एपीओ श्री रविशंकर पांडेय, शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलेभर से 32 शिक्षकों को शॉल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री भोसकर ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य निर्माता है। माता-पिता बच्चों को जन्म देते हैं, तो शिक्षक शिक्षा प्रदान कर बच्चों का जीवन संवारते हैं, उन्हें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। शिक्षक के आचरण का सीधा-सीधा असर बच्चों पर पड़ता है, जैसा व्यवहार आप करेंगे वो छात्र सीखेंगे। इसलिए अच्छा आचरण रखें, जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, अपने दायित्वों का गम्भीरता से निर्वहन करें। साथ ही शिक्षा में नवाचार कर बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाएं, बच्चों को आगे बढ़ने प्रोत्साहित करते रहें। इसी प्रकार अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर अग्रसर होने, स्वयं को वर्तमान शिक्षा प्रणाली के अनुसार अपग्रेड करते हुए बच्चों को शिक्षा प्रदान करने शिक्षकों को प्रेरित किया।

ये शिक्षक हुए सम्मनित-
इस दौरान विकासखण्ड अम्बिकापुर के शा.उ.मा.वि. कन्या मणीपुर के प्राचार्य श्री एल.पी गुप्ता, पूर्व मा.शा. जगदीशपुर के प्रधान पाठक श्री अनिल दुबे, के.जी.व्ही.वी. सरगवां के शिक्षक एलबी श्रीमती मिताली गुप्ता , पीएमश्री प्रा.शा. जूनापारा के सहायक शिक्षक श्रीमती ललिता गुप्ता ,  प्रा.शा. परसा के प्रधान पाठक श्रीमती बृजेश राजवाड़े,  प्रा.शा. गांधीनगर के प्रधान पाठक  श्रीमती रेखा रॉय सम्मानित हुए। इसी प्रकार विकासखंड बतौली से मा. शा. कूड़ोपारा के प्रधान पाठक करमेला लकड़ा,  मा.शा. महेशपुर के शिक्षक झशकेतन पटेल , सेजेस बतौली के शिक्षक दलवीर एक्का,  मा.शा. करदना के शिक्षक लिवेश चौधरी शामिल हैं। विकासखण्ड लखनपुर के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तुरना के व्याख्याता  सुरेंद्र कुमार पंडा ,   प्रा.शा. झाड़ीपुर के प्रधान पाठक विनीता मिंज , प्रा.शा. माझापारा अंधला के सहायक शिक्षक श्रीमती आशा पाण्डेय,  प्रा.शा. कुंवरपुर के सहायक शिक्षक दीप्ति  भरवार सम्मानित हुए। वहीं विकासखण्ड लुण्ड्रा के सेजेस धौरपुर के व्याख्याता प्रभारी प्राचार्य श्री अमित सिंह ,  माध्यमिक शाला बटवाही खास के शिक्षक श्रीमती पूनम मिसेल खलखो, प्राथमिक शाला सुमेरपुर के सहायक शिक्षक श्रीमती तरनुम सबा,  प्राथमिक शाला कन्या बटवाही सहायक शिक्षक श्रीमती रिंकी पैकरा, मा. शा.करौंधा के शिक्षक श्री संदीप पांडे शामिल है। विकासखण्ड मैनपाट के प्राथमिक शाला  उडुमकेला  के सहायक शिक्षक श्रीमती दुहिता सिंह, मा. शा.सपनादर के शिक्षक श्री यश मिंज, हाई स्कूल पेंट के व्याख्याता दुर्गा शरण वंशी, सेजेस नर्मदापुर के व्याख्याता श्री कमलेश्वर सिंह शामिल है। इसी प्रकार विकासखण्ड सीतापुर से प्रा. शा. आदर्शनगर के प्रधान पाठक श्रीमती विनीता सोनी, प्रा शा बगमढा के प्रधानपाठक श्री अमित कुमार पांडेय, मा.शा हर्राटिकरा वस्ती के प्रधान पाठक श्री कुसुम कांति खलखो, मा.शा. कोरवापारा के शिक्षक श्री सतेंद्र कुमार तिर्की शामिल है। वहीं विकासखण्ड उदयपुर के पूर्व मा. शा. चैनपुर के शिक्षक एलबी श्री महिंगल यादव, पूर्व मा.शा. सानिबर्रा के शिक्षक एल बी श्री अमेश्वर दास, शा.हाई स्कूल चकेरी के व्याख्याता श्री विपिन सिंह क्षत्री तथा विकासखंड लखनपुर से प्रा. शा. केंवरी के प्रधानपाठक श्री नजीर खान, प्रा.शा.बिनकरा के प्रधानपाठक श्री हरीश प्रजापति सम्मानित हुए।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) खरीफ 2026 की समीक्षा एवं रबी 2026-27 की कार्ययोजना निर्धारण के लिए संभाग स्तरीय बैठक 22 अक्टूबर को अम्बिकापुर में कृषि उत्पादन आयुक्त लेंगे बैठक

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/   कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन (एपीसी) श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 की प्रगति की समीक्षा तथा रबी वर्ष 2026-27…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत के बाद एक सप्ताह में बना राशन कार्ड करेयां निवासी बीरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी साधनी सिंह को मिलेगा राशन का लाभ

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/  सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?