Ro no D15139/23

सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण परियोजना के विस्तार एवं प्रोजेक्ट से संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक सम्पन्न

शहरी गैस वितरण परियोजना से अब सरगुजा सम्भाग के घरों तक पहुंचाई जाएगी पाइपलाइन से गैस

अम्बिकापुर 05 सितम्बर 2025/  सरगुजा संभागायुक्त श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में गुरुवार को भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के द्वारा क्रियान्वित भारत सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना शहरी गैस वितरण परियोजना विस्तार एवं प्रोजेक्ट से संबंधित विषयों पर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सरगुजा संभागायुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में नगर निगम अम्बिकापुर के आयुक्त श्री डी एन कश्यप, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के टेरिटरी मैनेजर श्री विनय कुमारलोक निर्माण विभाग सरगुजा सम्भाग के अधीक्षक अभियंता, नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक, राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यपालन अभियंता, नगर पंचायत सूरजपुर कोरिया एवं मनेन्द्रगढ़ के मुख्य नगर पालिका अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी एवं प्रतिनिधी  उपस्थित रहे।

परियोजना के तहत अब सरगुज़ा सम्भाग के घरों-घर पाइप लाइन के माध्यम से गैस पहुंचाई जाएगी। इसी कड़ी में गैस पाइपलाइन विस्तार कार्य में आ रही विभिन्न समस्याओं एवं अवरोधों के निराकरण के उद्देश्य से आयोजित बैठक में सर्वप्रथम नगर पालिका निगम बैकुंठपुर में एमडीपीई लाइन बिछाने हेतु अनुमति प्रदान करने के सम्बन्ध में चर्चा के दौरान संभागायुक्त श्री दुग्गा ने सम्बंधित अधिकारी को सात दिवस के भीतर अनुमति सुनिश्चित करने निर्देशित किया। इसी प्रकार मनेन्द्रगढ़ शहर क्षेत्र एनएच-43 के सम्बंध में उन्होंने एनएच एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को जल्द से जल्द पाइप लाइन सहयोग प्रदान करने के लिए निर्देशित किया द्य
बैठक में बीपीसीएल के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश की सीमा से कठोतिया गाँव तक पाइपलाइन बिछाने की अनुमति एक वर्ष से अधिक समय से वन विभाग मनेन्द्रगढ़ में लंबित है। इस सम्बन्ध में संभागायुक्त श्री दुग्गा ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि प्रस्ताव की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा लंबित अनुमतियां शीघ्र प्रदान की जाएं, ताकि परियोजना के कार्य में विलंब न हो।

बैठक में जल पाइपलाइन से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी प्रकार  बीपीसीएल के अधिकारियों द्वारा कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) एवं पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के उपयोग से होने वाले लाभों पर विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की गई। बताया गया कि सीएनजी एवं पीएनजी न केवल पर्यावरण के अनुकूल, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा स्रोत हैं, बल्कि इनके उपयोग से प्रदूषण में कमी, स्वच्छ ऊर्जा के प्रसार तथा उपभोक्ताओं को दीर्घकालिक लाभ प्राप्त होंगे। संभागायुक्त श्री दुग्गा ने इस पहल की  सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे प्राकृतिक गैस अवसंरचना के विस्तार में पूर्ण सहयोग प्रदान करें, ताकि संभाग के नागरिकों को इसका शीघ्र लाभ प्राप्त हो सके।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार)बबौली-बिलमा मार्ग का डामरीकरण कार्य पूर्ण, 11 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

      239.82 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति से 2.20 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण पूर्ण, 5 नवीन पुल-पुलियों का भी हुआ निर्माण सड़क निर्माण से विकासखंड एवं जिला मुख्यालय तक पहुंच…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार) खरीफ 2026 की समीक्षा एवं रबी 2026-27 की कार्ययोजना निर्धारण के लिए संभाग स्तरीय बैठक 22 अक्टूबर को अम्बिकापुर में कृषि उत्पादन आयुक्त लेंगे बैठक

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/   कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन (एपीसी) श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 की प्रगति की समीक्षा तथा रबी वर्ष 2026-27…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?