Ro no D15139/23

रोपाखार (मैनपाट) में शुरू हुआ देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफ़े

जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने श्रमदान कर किया गया प्लास्टिक अपशिष्ट का संग्रहण

अम्बिकापुर 20 सितम्बर 2025/  स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सरगुजा जिले के मैनपाट जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत रोपाखार में आज देश का पहला ग्रामीण गार्बेज कैफ़े शुरू किया गया। यह कैफ़े स्थानीय स्तर पर प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिला प्रशासन सरगुजा, एलआईसी एचएफएल ग्रीन टुमॉरो परियोजना तथा फिनिश सोसायटी की अनूठी पहल है।

ग्रामीण गार्बेज कैफ़े का शुभारंभ मैनपाट जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संतोषी पैकरा, उपाध्यक्ष श्री अनिल सिंह, सरपंच, उपसरपंच एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने सामूहिक रूप से किया। कैफ़े का संचालन कार्ब हट किचन, रोपाखार में किया जाएगा। जहां 1 किलो प्लास्टिक (सफेद प्लास्टिक, पानी की बोतल, एल्युमिनियम केन, कांच की बोतल) देने पर नाश्ता मिलेगा और 2 किलो प्लास्टिक देने पर भोजन की सुविधा उपलब्ध होगी।

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती संतोषी पैकरा ने कहा कि “मैनपाट सरगुजा की पहचान है और इसे स्वच्छ व सुघ्घर रखना हम सबका दायित्व है। जिला प्रशासन ने प्लास्टिक कचरे से मुक्ति दिलाने की अभिनव पहल की है, जिसके लिए हम मैनपाट की जनता की ओर से आभार व्यक्त करते हैं।”

ग्राम पंचायत रोपाखार के उप सरपंच श्री रजनीश पांडेय ने कहा कि मैनपाट में विविध समुदाय के लोग रहते हैं और यहां लगातार पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में स्वच्छ और सुंदर मैनपाट हमारी जिम्मेदारी है, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को स्वच्छ वातावरण मिले और हमारे गांव का नाम रोशन हो।

जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि 17 सितम्बर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस  से 2 अक्टूबर गांधी जयंती  तक पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में मैनपाट जैसे हिल स्टेशन पर प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रहण और जागरूकता के लिए ग्रामीण गार्बेज कैफ़े का नवाचार किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को ‘कचरा लाओ और खाना पाओ’ जैसी सरल व्यवस्था से स्वच्छता के लिए प्रेरित करना है।” उन्होंने बताया कि कैफ़े से संग्रहित प्लास्टिक अपशिष्ट का निपटान जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग यूनिट में किया जाएगा। यहां स्व-सहायता समूह की महिलाएं इस प्लास्टिक से दाना, रस्सी और कुर्सी जैसे उपयोगी उत्पाद तैयार करेंगी। इससे न केवल अपशिष्ट प्रबंधन होगा बल्कि महिलाओं की आजीविका के नए अवसर भी सृजित होंगे।”

सीईओ श्री अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने जिला में विशेष पहल किए गए है जिसमें जिला स्तरीय प्लास्टिक प्रोसेसिंग इकाई केंद्र/एमआरएफ का संचालन। सभी ग्रामों में डोर टू डोर कचरा संग्रहण, पृथक्करण, विक्रय व यूज़र चार्ज वसूली पर सतत कार्य। दिसम्बर 2025 तक जिले के सभी ग्रामों को माहवारी स्वच्छता प्रबंधन युक्त बनाने की दिशा में नियमित कार्य। जिले के सभी स्कूलों में बाल स्वच्छता क्लब/ईको क्लब का गठन एवं क्रियान्वयन। निर्मित स्वच्छता परिसंपत्तियों के सतत उपयोग, रख-रखाव और जनजागरूकता हेतु नियमित प्रयास। ग्रामीण क्षेत्रों व पर्यटन स्थलों के आसपास प्लास्टिक बैंक स्थापना और रख-रखाव की दिशा में निरंतर कार्य। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता बैरियर की स्थापना कर स्वच्छाग्रही एवं ग्राम पंचायतों के सहयोग से ठोस कार्यवाही किए जा रहे हैं।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत रोपाखार के साप्ताहिक बाजार परिसर में आज  श्रमदान कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वच्छताग्राही, ग्रामीणजन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने मिलकर बाजार क्षेत्र की सफाई की तथा आसपास फैले प्लास्टिक अपशिष्टों का संग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान दुकानदारों से अपील की गई कि वे नियमित रूप से यूज़र चार्ज का भुगतान करें। जिससे स्वच्छताग्राही दीदियों की आजीविका भी मजबूत होगी, जो गांव-गांव में सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य कर रही हैं।

इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री अनिल सिंह, तिब्बती कॉलोनी सेटलमेंट अधिकारी सुश्री यंगत्सो, सरपंच रोपाखर श्री सुखु मांझी, कमलेश्वरपुर सरपंच श्रीमती घुरनी सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) खरीफ 2026 की समीक्षा एवं रबी 2026-27 की कार्ययोजना निर्धारण के लिए संभाग स्तरीय बैठक 22 अक्टूबर को अम्बिकापुर में कृषि उत्पादन आयुक्त लेंगे बैठक

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/   कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन (एपीसी) श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 की प्रगति की समीक्षा तथा रबी वर्ष 2026-27…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत के बाद एक सप्ताह में बना राशन कार्ड करेयां निवासी बीरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी साधनी सिंह को मिलेगा राशन का लाभ

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/  सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?