Ro no D15139/23

नियंत्रण मूल्य से अधिक दर पर यूरिया विक्रय करने पर सहकारी समिति के विरुद्ध कृषि विभाग की सख्त कार्यवाही

अम्बिकापुर 20 सितम्बर 2025/ जिले के कृषकों को शासन द्वारा निर्धारित दरों पर गुणवत्तायुक्त उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संचालक कृषि श्री राहुल देव के निर्देशन, संयुक्त संचालक कृषि संभाग सरगुजा श्री यशवंत केराम, कलेक्टर सरगुजा श्री विलास भोस्कर एवं उप संचालक कृषि अंबिकापुर श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में  टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई।

अधिक दर पर यूरिया विक्रय की सूचना प्राप्त होने पर कृषि विभाग की टीम द्वारा श्री बहुउद्देशीय सहकारी समिति, सकालो में दबिश दी गई। जांच के दौरान उपलब्ध कच्चे दस्तावेजों एवं उपस्थित कृषकों से जानकारी प्राप्त हुई कि समिति द्वारा यूरिया का विक्रय 600 रुपये प्रति बोरी की दर से किया जा रहा था, जो कि शासन द्वारा निर्धारित अधिकतम मूल्य से अधिक है।

साथ ही, निरीक्षण के दौरान अन्य अनियमितताएं भी उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के अंतर्गत पाई गईं। नियमानुसार कृषि विभाग द्वारा संबंधित संस्था को नोटिस जारी करते हुए उर्वरक विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध,स्टॉक की जप्ती,गोदाम को पंचनामा बनाकर सील कर कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही के दौरान उर्वरक निरीक्षक श्री सोहन भगत, श्री अजय बड़ा, श्रीमती श्वेता पटेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री दीपक कश्यप, हिमांशु गुप्ता, विनोद पैकरा एवं सकालो उपसरपंच श्री भोला चंद्र टेकाम उपस्थित रहे।कृषि विभाग कृषकों के हित में इस प्रकार की अनियमितताओं के विरुद्ध निरंतर निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही करता रहेगा।

  • Related Posts

    दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षकों एवं चिकित्सकों के लिए आवासीय सुविधाओं का होगा विस्तार डीएमएफ मद से मेडिकल स्टाफ क्वार्टर एवं शिक्षक आवास निर्माण कार्यों को स्वीकृति

      अम्बिकापुर 17 जून 2026/   जिला सरगुजा के दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में पदस्थ शिक्षकों एवं चिकित्सकों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला खनिज न्यास (डीएमएफ)…

    Read more

    शासकीय कर्तव्य अवधि में निजी प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध चिकित्सालय के चिकित्सकों को जारी किए गए निर्देश

      अम्बिकापुर 17 जून 2026/   राजमाता श्रीमती देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर में पदस्थ चिकित्सकों एवं चिकित्सा शिक्षकों द्वारा शासकीय कर्तव्य अवधि के दौरान निजी…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत