Ro no D15139/23

कोड़ेगांव (बी) स्कूल में शिक्षक की हुई नियुक्ति, अब पढ़ाई में नहीं होगी बाधा

*धमतरी 28 सितम्बर 2025। धमतरी जिले के डुबान क्षेत्र के ग्राम कोड़ेगांव (बी) स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में केवल एक शिक्षक होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो इसलिए एक और शिक्षक पदस्थ किया गया । *

*उल्लेखनीय है कि इस शाला में दर्ज संख्या के अनुसार दो शिक्षक कार्यरत थे, किंतु युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के दौरान एक शिक्षक का अभ्यावेदन स्वीकृत होने पर उन्हें पूर्व संस्था में कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति दी गई। इसके उपरांत विद्यालय एकल शिक्षकीय हो गया था, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होने की स्थिति बनी।*
*स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने त्वरित संज्ञान लिया। संकुल प्राचार्य, संकुल केंद्र मोंगरागहन (विकासखंड व जिला धमतरी) के माध्यम से आदेश जारी किया गया, जिसके अंतर्गत श्री विष्णुदास दुबे, सहायक शिक्षक एल.बी., शासकीय प्राथमिक शाला भिडावर (विकासखंड व जिला धमतरी) का स्थानांतरण कर उन्हें शासकीय प्राथमिक शाला कोड़ेगांव (बी) में पदस्थ किया गया है।*
*इस निर्णय के बाद अब विद्यालय में दर्ज संख्या के मान से पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हो गए हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई नियमित और सुचारू रूप से जारी रहेगी। स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए ऐसे प्रयास लगातार किए जाते रहेंगे।*
*जिला शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी शाला में विद्यार्थियों की संख्या के अनुरूप शिक्षक सुनिश्चित करना प्राथमिकता है, ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रत्येक बच्चे तक पहुंच सके।*

  • Related Posts

    चंद्रनाहू (चंद्राकर) कुर्मी-क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को कराया स्वर्ण प्राशन

    धमतरी 7 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज (7 जून 2026) धमतरी जिले के ग्राम छाती के कृषि उपज मंडी में आयोजित चन्द्रनाहू (चंद्राकर)…

    Read more

    समृद्ध समाज राष्ट्र निर्माण की मजबूत शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    चन्द्रनाहू (चंद्राकर) कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री   छाती-झूरानवागांव सड़क, हायर सेकेंडरी भवन, नगर पंचायत और सामाजिक भवन हेतु भूमि की घोषणा   धमतरी, 07 जून…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने पिछड़ा वर्ग समाजों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जानी समस्याएं

    राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने पिछड़ा वर्ग समाजों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात, जानी समस्याएं

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    राबड़ी देवी के बाद तेजस्वी यादव ने भी हटाई अपनी सुरक्षा, RJD नेता बोले- एक खरोंच भी आई तो…

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    19 हजार करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, पूर्वी भारत का लॉजिस्टिक्स हब बनेगा बंगाल

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    क्या 73 साल के व्लादिमीर पुतिन लडे़ंगे 2030 का चुनाव? रूसी राष्ट्रपति बोले- ईश्वर ही जानता है कि कल, परसों…

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    सबसे पहले खान सर के स्टाफ ने फाड़ा था रौशन आनंद की कोचिंग का पोस्टर? नये वीडियो से पूरे विवाद का खुलासा

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?

    कौन हैं मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी, जिन्होंने कहा— “हम सबसे पहले इंसान हैं, उसके बाद मुसलमान”?