Ro no D15139/23

लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

समय सीमा बैठक

धमतरी । कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं एवं आमजन से जुड़े प्रकरणों का समयावधि में निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, जनदर्शन वेबसाईट, जनदर्शन डेस्क, जनशिकायत पोर्टल तथा वर्ष 2024 एवं 2025 में आयोजित जन समस्या निवारण शिविरों से प्राप्त प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समयसीमा में किया जाए। साथ ही विभागवार पैरामीटर अनुसार पोर्टल पर हुई प्रविष्टियों में यदि कोई त्रुटि हो तो तत्काल सुधार सुनिश्चित करें।

उन्होंने ई-कोर्ट एवं राजस्व से जुड़े कार्यों में तेजी लाने की बात कही, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने कहा कि जिले की सभी शासकीय निर्माण एजेंसियां मेजर इश्यू वाले कार्यों को उनके संज्ञान में लाएं तथा प्रस्ताव एवं कार्यों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक गति आ सके।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने गौड़ खनिज, केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड), मगरलोड एवं नगरी क्षेत्र सहित डुबान क्षेत्र में मक्का की खेती को बढ़ावा देने तथा पशुओं के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। उन्होंने बारिश के बाद क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों एवं सड़कों की शीघ्र मरम्मत करने के निर्देश दिए। साथ ही नवीन स्वीकृत सड़कों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से प्रारंभ करने को कहा।

बैठक में उन्होंने निर्माण एजेंसियों एवं वन विभाग के अधिकारियों की संयुक्त कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि कागजी प्रक्रिया को सरल एवं त्वरित बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि वन और निर्माण एजेंसियों के अधिकारी आपसी समन्वय और गहन समझ विकसित कर कार्य करें, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में गति आए।

  • Related Posts

    द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी

      रायपुर, 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के विस्तार को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की है। द्वीप्ति (DWEEPTI) योजना,…

    Read more

    वन मंत्री की पहल पर बीजापुर में शुरू हुआ जिले का पहला ‘ट्री एटीएम’ डीएवी स्कूल में सीडबॉल निर्माण और वन महोत्सव में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

    रायपुर, 23 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण को बढ़ावा देने के लिए ‘मोबाइल ट्री एटीएम’ की अनूठी पहल शुरू की गई है। इसके मुख्य उद्देश्य है सुकमा,…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए