Ro no D15139/23

राज्य स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता में सरगुजा की अलीशा शेख ने लहराया परचम

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित, 20 हजार रुपए नकद पुरस्कार प्रदान किया

अम्बिकापुर 06 अक्टूबर 2025/  छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में राज्य युवा आयोग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय काव्य-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में किया गया।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी संभागों से चयनित युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। सरगुजा संभाग की ओर से सुश्री खुशबू गुप्ता, सुश्री अलीशा शेख एवं सुश्री स्नेहा गुप्ता ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सरगुजा की ही प्रतिभाशाली कवयित्री सुश्री अलीशा शेख ने अपनी उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राज्य स्तर पर चयनित प्रथम तीन प्रतिभागियों को रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में देश के सुप्रसिद्ध कवियों के साथ मंच साझा करने का अवसर प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय,  खेल मंत्री श्री अरुण साव, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, तथा राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर की गरिमामय उपस्थिति रही। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सुश्री अलीशा शेख को 20,000 रुपए नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    उर्वरक की कालाबाजारी पर हुई कार्रवाई अधिक दर पर खाद बेचने की शिकायत पर कृषि विभाग ने 640 बोरी यूरिया किया जब्त

       अम्बिकापुर 09 जून 2026/   कलेक्टर  अजीत वसंत के निर्देश पर एवं उप संचालक कृषि श्री पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में कृषि विभाग द्वारा जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी…

    Read more

    स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत अम्बिकापुर में बनेंगे 4 आकांक्षीय शौचालय, कलेक्ट्रेट परिसर सहित प्रमुख स्थानों के लिए भेजा गया प्रस्ताव

      अम्बिकापुर 09 जून 2026/   स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर में आधुनिक एवं सुविधायुक्त आकांक्षीय (Aspirational) शौचालयों के निर्माण हेतु प्रस्ताव राज्य…

    Read more

    NATIONAL

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू

    जिस ऑयल टैंकर पर थे 24 भारतीय, अमेरिका ने किया अटैक, नाकेबंदी तोड़ने का लगाया आरोप; हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू