Ro no D15139/23

धमतरी में कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित ,छात्रों को मिला सफलता का मंत्र

*मेहनत का कोई विकल्प नहीं, लक्ष्य तय करें और उस पर निरंतर आगे बढ़ें” — कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा*

धमतरी, 08 अक्टूबर 2025/ जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग धमतरी के तत्वावधान में आज नगर पालिका निगम सामुदायिक भवन धमतरी में कैरियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन दो पालियों में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा एवं कैरियर निर्माण के लिए सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने किया । कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। अनुशासन, समय प्रबंधन और सतत् प्रयास ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं। हर विद्यार्थी के भीतर असीम क्षमता होती है, बस उसे सही दिशा और सतत् प्रेरणा की आवश्यकता होती है।”
उन्होंने आगे कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। सोशल मीडिया पर अनावश्यक समय व्यर्थ करने के बजाय, हर दिन अपने लक्ष्य की ओर एक कदम बढ़ाएं। अपने आसपास के सकारात्मक वातावरण और योग्य मार्गदर्शकों से सीखने की प्रवृत्ति रखें। एक अच्छा कॉलेज जीवन में दिशा और दृष्टि दोनों प्रदान करता है।
कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने उपस्थित विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने भीतर आत्मविश्वास और जिज्ञासा बनाए रखें, क्योंकि “जो स्वयं पर विश्वास रखता है, वही भविष्य का निर्माण करता है।”
*प्रथम पाली में एम्स रायपुर, एनआईटी रायपुर और आईआईटी भिलाई से आए विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए।*
*एम्स रायपुर से अर्जुन अन्रूमेल, आदित्य राजेश पानीकुलम एवं प्राणति जया कुमार,
एनआईटी रायपुर से प्रियांशु कुमार पांडे,
और आईआईटी भिलाई से जयांशी अग्रवाल, आरूष देशपांडे, श्रेय जैन एवं गर्वित शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, समय प्रबंधन और लक्ष्य निर्धारण पर प्रेरक सुझाव दिए।*
फॉरेसिंक वैज्ञानिक अधिकारी श्री अमित कुमार पटेल ने कहा कि “सफलता निरंतर अभ्यास, आत्मविश्वास और असफलताओं से सीखने के साहस से मिलती है।*
*द्वितीय पाली में भिलाई के मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. संतोष राय (गिनीज, लिम्का और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड धारक) ने कॉमर्स क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी दी।*
*इसके साथ ही सीए प्रवीण बाफना, साइकोलॉजिस्ट डॉ. मिठ्ठू और श्री सुमीत भट्टाचार्य ने क्रमशः वाणिज्य, मानसिक स्वास्थ्य और विधिक सेवाओं में कैरियर अवसरों पर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।*
*कार्यक्रम का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल के माध्यम से जिले की सभी शालाओं में किया गया।
समापन अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कार्यक्रम में शामिल एम्स, एनआईटी, आईआईटी एवं अन्य संस्थानों से आए विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।*
*इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री देवेंश सूर्यवंशी, श्री अनुराग त्रिवेदी, श्री नंदकिशोर साहू, श्री अजय पांडे एवं श्री महेश्वर वर्मा उपस्थित रहे।*

  • Related Posts

    सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक शुरू

        धमतरी, 23 अक्टूबर। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष, धमतरी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक शुरू…

    Read more

    कमार जनजाति के लिए आजीविका और रोजगार के नए अवसर विकसित करेगा डुगली का व्यावसायिक परिसर ,कलेक्टर मिश्रा ने किया निरीक्षण 

    विशेष पिछड़ी जनजाति के समग्र विकास पर जोर,   धमतरी, 22 अक्टूबर 2026। विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने, उनकी आजीविका के साधनों को मजबूत करने और…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    बिहार-बंगाल सहित इन राज्यों के 22 शहर में पेट्रोल-डीजल निकालने वाले तेल रिफाइनरी प्लांट, अमेरिका को जामनगर ही क्यों भाया?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी