Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

राजनांदगांव 12 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा जिला अस्पताल में टीबी के मरीजों की स्क्रीनिंग एवं उपचार किया गया। 26 मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया गया एवं 26 नागरिकों को निक्षय मित्र बनाया गया। शासकीय आईटीआई प्रशिक्षण केन्द्र में टीबी एवं एचआईव्ही के संबंध में जागरूकता के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रयास आवासीय विद्यालय में बच्चों का सिकल सेल एनिमिया तथा टीबी जांच की गई। राष्ट्रीय हेपेटाईटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नवजात शिशु, स्वास्थ्य कर्मीे, उच्च जोखिम वाले वर्ग का टीकाकरण, जांच एवं शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत नीरज पब्लिक स्कूल के कुल 53 वाहन चालकों एवं परिचालकों का हेपेटाईटिस बी एवं सी जांच तथा टीकाकरण किया गया।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सेवाओं तक पहुंच-आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य है कि थीम पर जिला चिकित्सालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच,आत्म देखभाल एवं संवाद की महत्ता के संबंध में जानकारी दी गई। आवश्यकता पडऩे पर मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से नि:शुल्क परामर्श प्राप्त करने टेलीमानस सेवा के बारे में बताया गया। इस अवसर पर भाषण, पोस्टर, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों एवं संप्रेक्षण गृह के बच्चे शामिल हुए।

  • Related Posts

    योजनाओं से मिला संबल, आरती टाण्डेकर ने संजोई बेटी के स्वस्थ भविष्य की उम्मीद

    *- प्रधानमंत्री मातृ वंदना एवं मिनीमाता महतारी जतन योजना से मिला 25 हजार रूपए का लाभ*   राजनांदगांव 28 अगस्त 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं गर्भवती एवं शिशुवती माताओं तथा…

    Read more

    महतारी वंदन की 31वीं किस्त से लक्ष्मी यादव की राखी हुई खास, बोलीं- विष्णु भैया ने बहनों के लिए भेजा राखी का उपहार

    राजनांदगांव 28 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के पावन पर्व के पहले महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि खाते में पहुंचने से राजनांदगांव के दुर्गाचौक निवासी श्रीमती लक्ष्मी यादव के…

    Read more

    NATIONAL

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    तिब्बत में ग्लेशियर झील फटी, उत्तर बिहार कैसे हो सकता है तबाह? समझिए 30 लाख क्यूसेक पानी से गंडक-कोसी तक का पूरा कनेक्शन

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात

    PM Kisan 24th Installment : 24वीं किस्त कहीं अटक न जाए, जानें पीएम किसान से जुड़ी ये खास बात