Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा पर नागरिकों को किया गया जागरूक

राजनांदगांव 12 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर परिवहन विभाग द्वारा राजनांदगांव जिला आगमन पर विश्व शांति विश्व पदयात्री व रथयात्री, पर्वतारोही टीम के साथ यातायात, परिवहन, सड़क सुरक्षा पर नागरिकों को जागरूक किया गया। जागरूकता कार्यक्रम के तहत चौक-चौराहों पर मोटर सायकल चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही हेलमेट पहने चालकों को पुष्पगुच्छ देकर प्रोत्साहित किया गया। मोटरयान नियमों का उल्लंघन करने वाले को हार पहनाकर नियमों का पालन करने व मोटर सायकल चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को हार पहनाकर नियमों का पालन करने तथा चार पहिया वाहन चालकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर कार चलाते समय सीट बेल्ट पहनने का आग्रह किया गया। नीरज बाजपाई इन्टरनेशनल स्कूल बोरी, युगांतर पब्लिक स्कूल सुंदरा के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को यातायात, सड़क सुरक्षा व पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत एवं सेवा पखवाड़ा के तहत परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप के डोंगरगढ़ आगमन पर यातायात सुरक्षा एवं जनजागरूकता के लिए निरूशुल्क हेलमेट वितरण किया गया। साथ ही सेवा पखवाड़ा के तहत शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव में आयोजित निरूशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए बस स्टैण्ड से शासकीय मेडिकल महाविद्यालय पेण्ड्री तक नि:शुल्क बस एवं ई-रिक्शा सेवा की सुविधा उपलब्ध कराया गया।

  • Related Posts

    आयुष पॉलीक्लीनिक में पौधरोपण संपन्न

      राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। महापौर श्री मधुसूदन यादव आयुष पॉलीक्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव परिसर में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में एक पेड़ माँ के नाम…

    Read more

    मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना

      कक्षा 10वीं के मेरिट विद्यार्थियों के पंजीयन एवं सत्यापन के लिए 30 अगस्त तक पोर्टल खुला राजनांदगांव 05 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री ज्ञान प्रोत्साहन योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल…

    Read more

    NATIONAL

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस