Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से राजनांदगांव जिले को ऊर्जा के क्षेत्र में बनाए सशक्त : कलेक्टर

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के मद्देनजर बैंकर्स, वेंडर्स एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली
– प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जनमानस को लाभान्वित करने के लिए मिशन मोड में करें कार्य
– उपभोक्ताओं को क्षमता के अनुरूप बैंकर्स करें ऋण प्रदान
– जनमानस को योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने करें प्रोत्साहित
राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के मद्देनजर बैंकर्स, वेंडर्स एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनमानस को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें तथा उनकी आवश्यकता एवं क्षमता के अनुरूप बैंकर्स ऋण प्रदान करें। हितग्राहियों को ऋण लेने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को सरल करते हुए अधिक से अधिक जनमानस को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए बैंकर्स को आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी वेंडर्स से कहा कि उपभोक्ताओं को सुविधाएं प्रदान करने के लिए यथाशीघ्र सोलर प्लांट लगाएं। इसमें विलंब नहीं होना चाहिए। सभी वेंडर्स ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि राजनांदगांव को ऊर्जा के क्षेत्र में सशक्त बनाएं। शहरी कालोनी में रूपटाप सोलर प्लांट लगाने के लिए जनमानस को प्रोत्साहित करें। ग्रुप हाऊसिंग सोसायटी के लिए भी अनुदान का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन के लिए आने वाले सप्ताह में विद्युत विभाग के जेई स्तर की बैठक ली जाएगी।
कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव कहा कि छत पर प्लांट की स्थापना के बाद वचुअल नेट मीटर स्थापित होने से उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट के माध्यम से उत्पादन होने वाले विद्युत की सही जानकारी प्राप्त होगी। इसके साथ ही बिजली बिल में कमी एवं बिजली की बचत की सटीक जानकारी मिलेगी। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि हितग्राहियों को समय पर सब्सिडी मिल जानी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि ईएमआई को ध्यान में रखते हुए रियायती ब्याज दर पर उपभोक्ताओं को ऋण प्रदान करें। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जनमानस को लाभान्वित करने के लिए मिशन मोड में कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनमानस एक किलोवाट, दो किलोवाट एवं तीन किलोवाट तक रूपटाप सोलर प्लांट लगा सकते है। शासन की ओर से एक किलोवाट में 45 हजार रूपए, दो किलोवाट में 90 हजार रूपए तथा तीन किलोवाट में 1 लाख 8 हजार रूपए का अनुदान मिलेगा। अतिरिक्त बिजली का उत्पादन तथा उसकी बिक्री से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त लाभ होगा। सीएसपीडीसीएल के ग्रिड में संरक्षित कर आगामी माह के उपयोग हेतु उपलब्ध रहेगी। जिसका फायदा लाभार्थी घरेलू उपभोक्ता को निरंतर प्राप्त होता रहेगा। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित श्री मुकेश साहू सहित बैंकर्स, वेंडर्स उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?