Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन, स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए कर सकते हैं आवेदन

अम्बिकापुर 23 अक्टूबर 2025/  छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 2 से 4 नवम्बर 2025 तक जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में तीन दिवसीय राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राज्य की संस्कृति, परंपरा और गौरव को दर्शाने वाले विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि  कार्यक्रम में स्थानीय स्तर पर निवासरत कलाकारों द्वारा बैंड, संगीत, लोक नृत्य, लोक गीत तथा अन्य पारंपरिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। राज्योत्सव का उद्देश्य स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है।
राज्योत्सव में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी या समूह अपने प्रस्तुतीकरण हेतु एपीसी, समग्र शिक्षा (सर्व शिक्षा अभियान), मोबा. नं. 9826670055 से संपर्क कर सकते हैं।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले कलाकारों की फाइनल प्रस्तुति 30 अक्टूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। चयनित प्रस्तुतियां राज्योत्सव के मुख्य मंच पर प्रदर्शित की जाएंगी।

  • Related Posts

    (अम्बिकापुर समाचार) खरीफ 2026 की समीक्षा एवं रबी 2026-27 की कार्ययोजना निर्धारण के लिए संभाग स्तरीय बैठक 22 अक्टूबर को अम्बिकापुर में कृषि उत्पादन आयुक्त लेंगे बैठक

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/   कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन (एपीसी) श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2026 की प्रगति की समीक्षा तथा रबी वर्ष 2026-27…

    Read more

    सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत के बाद एक सप्ताह में बना राशन कार्ड करेयां निवासी बीरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी साधनी सिंह को मिलेगा राशन का लाभ

      अम्बिकापुर 21 अक्टूबर 2026/  सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?