Ro no D15139/23

“श्रेष्ठ“ योजना के अंतर्गत वर्ष 2025-26 हेतु आवेदन आमंत्रित

अम्बिकापुर 23 अक्टूबर 2025/    छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर के निर्देशानुसार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2022-23 से देशभर में अनुसूचित जाति (SC ) वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने हेतु “Scheme for Residential Education for Students in High Schools in Targeted Areas (SHRESHTHA)” योजना संचालित की जा रही है।

इस योजना का उद्देश्य देश के सर्वोत्तम निजी आवासीय विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक निःशुल्क आवासीय एवं शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराना है।

विद्यालय चयन के मापदंड
श्रेष्ठ योजना के अंतर्गत विद्यालयों का चयन निम्नलिखित मानकों के आधार पर किया गया है –
विद्यालय का न्यूनतम पाँच वर्षों से संचालित होना,
पिछले तीन वर्षों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में कम से कम 75% उत्तीर्णता प्रतिशत, कक्षा 9वीं एवं 11वीं में कम से कम 10 अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को समायोजित करने हेतु पर्याप्त आधारभूत संरचना की उपलब्धता।

प्रवेश प्रक्रिया

प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (श्रेष्ठ)(NETS)आयोजित की जाती है, जिसके माध्यम से कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु 3000 नए विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। चयनित विद्यार्थियों को योग्यता एवं प्राथमिकता के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से विद्यालय आवंटित किया जाता है।

मंत्रालय द्वारा शिक्षण एवं छात्रावास शुल्क सीधे विद्यालयों को प्रदान किया जाता है। विद्यार्थियों को किसी प्रकार का शुल्क या अतिरिक्त शुल्क भुगतान नहीं करना होता है। साथ ही, शैक्षणिक समायोजन हेतु ब्रिज कोर्स के लिए वार्षिक शुल्क का अधिकतम 10 प्रतिशत तक का प्रावधान है।

वर्ष 2025-26 हेतु परीक्षा कार्यक्रम
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA)  द्वारा NETS परीक्षा का आयोजन संभावित रूप से दिसम्बर 2025 में किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन पोर्टल प्रारंभ तिथिः 10 अक्टूबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथिः 30 अक्टूबर 2025 (शाम 5ः00 बजे तक) सुधार विंडोः 1 से 2 नवम्बर 2025 तक उपलब्ध रहेगी। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समयावधि में आवेदन पूर्ण कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी एवं सार्वजनिक सूचना NTA की वेबसाइट पर उपलब्ध हैः     https://cdnbbsr.s3waas.gov.in/s388a839f2f6f1427879fc33ee4acf4f66/uploads/2025/10/202510101384621454.pdf

  • Related Posts

    स्माइल योजना के क्रियान्वयन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं स्थानीय निकायों से प्रस्ताव आमंत्रित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि SCHEME OF SUPPORT FOR MARGINALIZED INDIVDUALS FOR LIVELIHOOD AND ENTERPRISES (SMILE)  योजनांतर्गत भिक्षावृत्ति में लिप्त व्यक्तियों का…

    Read more

    18 शासकीय ग्रामीण तालाब का मत्स्य पालन हेतु पट्टा आबंटित

    अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   मत्स्य पालन विभाग के उप संचालक ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन की मछली पालन नीति निर्देश अन्तर्गत जिले के सीतापुर, लुण्ड्रा, मैनपाट, उदयपुर तथा अम्बिकापुर विकासखण्ड…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…