Ro no D15139/23

कोई भी पात्र परिवार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभ से वंचित न हो : कलेक्टर

*- कलेक्टर ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली*

*- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के दिए निर्देश*

*- पात्र हितग्राहियों को शीघ्रता से गैस कनेक्शन प्रदाय करने कहा*

*- जिले को 5618 नग गैस कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य प्राप्त*

राजनांदगांव 25 अक्टूबर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कलेक्टोरेट सभाकक्ष में गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार, स्वास्थ्य, सुरक्षा और स्वच्छ ईंधन के उपयोग को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने तथा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा। उन्होंने पात्र हितग्राहियों को शीघ्रता से गैस कनेक्शन प्रदाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभ से वंचित न हो, इसके लिए गैस कनेक्शन वितरण की जानकारी पंचायतों में सूचना पटल एवं स्थानीय माध्यमों से सार्वजनिक करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करते हुए पात्र हितग्रहियों को गैस कनेक्शन प्रदाय करने कहा। कलेक्टर ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को फालोअप लेने के निर्देश दिए।
खाद्य अधिकारी श्री रविन्द्र सोनी ने बताया कि जिले में 1 लाख 73 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लाभान्वित किया गया है। शासन द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 3.0 अंतर्गत राजनांदगांव जिले को 5618 नग गैस कनेक्शन जारी करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजना के तहत पात्र महिला हितग्राही को नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन, गैस चूल्हा और पहली रिफिल प्रदाय की जाएगी। बैठक में खाद्य विभाग के अधिकारी एवं गैस एजेंसी संचालक उपस्थित थे।

*प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिला हितग्राही को आवेदन पत्र के साथ उपलब्ध कराना होगा आवश्यक दस्तावेज*

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिला हितग्राही को आवेदन पत्र के साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की छायाप्रति, महिला मुखिया के बैंक खाता की छायाप्रति एवं राशन कार्ड की छायाप्रति की आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना होगा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत हितग्राहियों से ऑफलाईन आवेदन एवं घोषणा पत्र प्राप्त किया जाएगा। प्राप्त आवेदन को गैस एजेंसी को प्रदान किया जाएगा। गैस एजेंसी द्वारा आवेदन ऑनलाईन दर्ज किया जाएगा एवं आधार सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन उपरांत पात्र हितग्राहियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। पात्र हितग्राहियों का ई-केवायसी किया जाएगा। ई-केवायसी उपरांत पात्र हितग्राहियों का सब्क्रिशन वाउचर जारी किया जाएगा और गैस कनेक्शन इंस्टालेशन किया जाएगा।
क्रमांक 112 ————————–

  • Related Posts

    पीएम आशा योजना से किसान भूपेश साहू को मिला चना का बेहतर मूल्य

    *सेवा की कहानी*   *- 5850 रूपए प्रति क्विंटल की दर से चना बेचकर मिला लाभकारी मूल्य*   *- योजना से प्रोत्साहित होकर चना की खेती का रकबा बढ़ाने की…

    Read more

    प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनी किसान रामकुमार के लिए आर्थिक सहायता

    *सेवा की कहानी*   *- चना फसल की क्षति पर मिला 18 हजार रूपए का बीमा दावा भुगतान*   *- फसल नुकसान की भरपाई से किसान को मिली आर्थिक राहत*…

    Read more

    NATIONAL

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    रूस से तेल खरीदने पर भारत पर कोई टैरिफ नहीं, ट्रंप ने 100% टैरिफ लगाने वाले कानून पर लगाई रोक

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?

    भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया जाना क्या कानूनी था?