Ro no D15139/23

जल संचयन, जन भागीदारी में उत्कृष्ट प्रदर्शन से बालोद को पूरे देश में प्राप्त हुआ प्रथम स्थान

*राष्ट्रीय जल मिशन की अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक ने कलेक्टर को दी शुभकामनाएं*

*रायपुर, 29 अक्टूबर 2025/* जल संचयन, जन भागीदारी अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये बालोद जिले को पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके लिए राष्ट्रीय जल मिशन की अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक श्रीमती अर्चना वर्मा ने बालोद जिले की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा को शुभकामनाएं प्रदान की हैं।
राष्ट्रीय जल मिशन की अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक अर्चना वर्मा ने पत्र द्वारा जल-सुरक्षित भविष्य निर्माण के लिए जिले में उत्कृष्ट नेतृत्व, दृष्टिकोण तथा सकारात्मक परिवर्तन लाने एवं जल संरक्षण में व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने की पहलों की सराहना की। उन्होंने बालोद में समुदाय-नेतृत्व वाले जल संरक्षण प्रयासों के प्रोत्साहन से जल – सकारात्मक कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे जल के प्रति सम्मान को पुनः जगाने वाली पहल बताया।
अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक अर्चना वर्मा ने आशा व्यक्त किया है कि भारत सरकार अब जल संचयन, जन भागीदारी अभियान 2.0 के अंतर्गत 01 करोड़ कृत्रिम पुनर्भरण और जल संरक्षण संरचनाएँ बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। इस दिशा में बालोद जिला फिर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से दूसरों को भी प्रेरित करेगा।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा ’जल संचयन जन भागीदारी’ (जेएसजेबी 1.0) के तहत जिले में हुए उल्लेखनीय कार्यों के लिए बेस्ट परफाॅर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान आने पर बालोद जिले को 02 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

  • Related Posts

    बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *बस्तर के आर्थिक विकास और लघु वनोपजों के समुचित उपयोग के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा…

    Read more

    राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा 4 मंडलों की पदाधिकारियों की सूची जारी

    राजनांदगांव (IMNB NEWS AGENCY )- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी तथा जिला भाजपा अध्यक्ष…

    Read more

    NATIONAL

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    परमाणु कार्यक्रम पर भी बनेगा निगरानी तंत्र डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यह समझौता क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करेगा. उनके मुताबिक, इससे ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जा सकेगा और उसके परमाणु कार्यक्रम पर अधिक प्रभावी निगरानी स्थापित होगी. ट्रंप ने कहा कि समझौते के तहत निरीक्षण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा और ईरान के परमाणु सामग्री प्रबंधन तथा निपटान से जुड़े प्रावधान भी शामिल होंगे. फरवरी से शुरू हुआ था संघर्ष यह संभावित समझौता उस संघर्ष को समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिसकी शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी. उस दौरान अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों में ईरान के तत्कालीन सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इसके बाद पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया था. अब यदि 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक हस्ताक्षर हो जाते हैं, तो इसे पश्चिम एशिया में हाल के वर्षों की सबसे महत्वपूर्ण कूटनीतिक उपलब्धियों में गिना जा सकता है.

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    अमेरिका-ईरान समझौते का ऐलान, ट्रंप-ईरान ने किया कंफर्म; फिर खुलेगा होर्मुज, 19 जून को डील पर होंगे हस्ताक्षर

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC