Ro no D15139/23

रजत जयंती राज्योत्सव में झलकेगा छत्तीसगढ़ का स्वाभिमान और संस्कृति का उजास

*2 से 4 नवम्बर तक बैकुंठपुर में होगा भव्य आयोजन, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल रहेंगे मुख्य अतिथि*

रायपुर, 29 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना की रजत जयंती यानी 25वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल है। जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में 2 से 4 नवम्बर तक आयोजित होने वाले राज्योत्सव-2025 की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इस तीन दिवसीय आयोजन में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराएँ, लोक कलाएँ और सांस्कृतिक विविधता अपने पूरे वैभव के साथ झलकेगी।

इस वर्ष के राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल होंगे। राज्योत्सव का उद्घाटन प्रथम दिन गरिमामय समारोह में होगा, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, जनजातीय समाज के कलाकार एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहेंगे।

राज्योत्सव कार्यक्रम में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्याएँ आयोजित होंगी, जिनमें प्रदेशभर से आए लोक कलाकार और नृत्य दल अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे। पारंपरिक लोकनृत्य, पंथी-राउत नाचा, करमा, सुआ नृत्य और ढोलक की थाप पर थिरकती झांकियाँ छत्तीसगढ़ की लोकगंध को उजागर करेंगी।

इसके साथ-साथ स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-विक्रय, महिला स्व सहायता समूहों के स्टॉल और शासकीय योजनाओं की जानकारी देने वाले काउंटर भी लगाए जाएंगे। राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की सुगंध से महकेगा फूड जोन, वहीं युवा कलाकारों के लिए मंच भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।

जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने अधिकारियों को आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा, यातायात और नागरिक सुविधाओं को लेकर सभी विभागों में समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की रजत जयंती का उत्सव मनाएँ और राज्य के विकास, एकता व संस्कृति की गहरी छाप इस ऐतिहासिक अवसर पर अंकित करें।

  • Related Posts

    मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े की संवेदनशील पहल

      बाल देखरेख संस्थाओं के अनाथ एवं निराश्रित बच्चों को कौशल, प्रशिक्षण और रोजगार से जोड़ने बैंकिंग और सामाजिक संस्थाओं का साझा प्रयास   रायपुर, 06 अगस्त 2026/ छत्तीसगढ़ शासन…

    Read more

    मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के जैविक उत्पादों की राष्ट्रीय मंच पर गूंज

      बायोफैच इंडिया-2026 में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के विष्णुभोग चावल और केवची के प्राकृतिक शहद ने बटोरी सराहना स्वसहायता समूहों की मेहनत को मिला राष्ट्रीय सम्मान, जैविक उत्पादों के लिए खुले देश-विदेश…

    Read more

    NATIONAL

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    3 मिनट में ही स्थगित हुई लोकसभा, अमित शाह के बयान की मांग पर विपक्ष का हंगामा

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    भारत के FCRA संशोधन पर अमेरिकी सांसद ने उठाए सवाल, इंडिया-US रिश्तों पर असर की दी चेतावनी

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    ‘मनोज तिवारी फ्रॉड आदमी हैं’, विधायक बनने के बाद प्रशांत किशोर का चैलेंज- हिम्मत है तो भरत तिवारी के परिवार को न्याय दिलाकर दिखाएं

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    27 जुलाई को निकाली शोभायात्रा, गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौ वंश की सुरक्षा के लिए सौंपे गए तीन लाख हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई