Ro no D15139/23

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) के अंतर्गत बीएलओ एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण सम्पन्न

कलेक्टर ने दिए सजगता और पारदर्शिता से कार्य करने के दिए निर्देश
 

अम्बिकापुर 03 नवम्बर 2025/  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) के अंतर्गत सरगुजा जिले में मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया गया।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में अम्बिकापुर, लखनपुर एवं उदयपुर विकासखंडों के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को गणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, मतदाता विवरण सत्यापन तथा डेटा मिलान प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोसकर ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रत्येक बीएलओ एवं सुपरवाइजर सजगता, पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। गणना प्रपत्र में दर्ज की जाने वाली प्रत्येक जानकारी त्रुटिरहित होनी चाहिए, जिससे मतदाता सूची पूर्णतः शुद्ध एवं अद्यतन तैयार हो सके।
प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक ने कहा कि प्रत्येक बीएलओ को अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर गणना प्रपत्र के माध्यम से मतदाताओं से आवश्यक जानकारी एकत्र करने होंगे। उन्होंने इस प्रक्रिया में बीएलओ को  BLO App  का सक्रिय उपयोग कर कार्य की प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि गणना प्रपत्र का उद्देश्य मतदाता सूची में त्रुटिरहित जानकारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजरों को यह भी बताया कि जिन मतदाताओं का विवरण डेटाबेस से मेल नहीं खाता या जिनकी जानकारी उपलब्ध नहीं है, उनके संबंध में ईआरओ द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा।
उन्होंने सभी बीएलओ से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचें, दस्तावेजों का सत्यापन कर सही एवं अद्यतन जानकारी प्राप्त करें, ताकि मतदाता सूची पूर्ण, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित तैयार हो सके।
इस अवसर पर एसडीएम, संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय 9 अप्रैल को लुण्ड्रा में आयोजित किसान सम्मेलन में होंगे शामिल लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज ने कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का लिया जायजा

     अम्बिकापुर 08 अप्रैल 2026/  जिले में किसान सम्मेलन का आयोजन 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 12ः00 बजे लुण्ड्रा विकासखण्ड में ग्राम पंचायत लुण्ड्रा के छत्रपति शिवाजी मिनी स्टेडियम में किया…

    Read more

    सपना हुआ साकारः पीएम जनमन आवास योजना से मोहन राम को मिला पक्का आशियाना कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, अब पक्के आवास में सुरक्षित परिवार

    अम्बिकापुर 08 अप्रैल 2026/  मिट्टी की दीवारें और बरसात के दिनों में टपकती छत अब सिर्फ एक पूरानी  याद हैं। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से अब पक्की छत मिली है,…

    Read more

    NATIONAL

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    PM मोदी ने बताया क्यों जरूरी है महिला आरक्षण बिल, सभी पार्टियों से मांगा समर्थन

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    हवाई सफर होगा महंगा, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    सीजफायर के बाद पाकिस्तान का बड़ा दांव, अमेरिका और ईरान को भेजा न्योता

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चौबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….