Ro no D15139/23

कानूनी पचड़े में फंसी इमरान-यामी की फिल्म ‘हक’, शाह बानो के परिवार ने जताई आपत्ति

इंटरटेनमेंट डेस्क । इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर हक फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है. फेमस शाह बानो बेगम केस से इंस्पायर्ड इस फिल्म पर शाह बानो के कानूनी वारिसों ने रोक लगाने की मांग की है. इसके लिए इंदौर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है. यह फिल्म 7 नवंबर को रिलीज होने वाली है.
हक के खिलाफ याचिका दायर
शाह बानो के परिवार के सदस्यों ने अपने वकील तौसीफ वारसी के माध्यम से दायर याचिका में दावा किया है कि यह फिल्म मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करती है. साथ ही शरीयत कानून को महिलाओं के प्रति पक्षपाती रूप में दिखाती है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि फिल्म मेकर्स ने शाह बानो बेगम के वारिसों से कोई कानूनी अनुमति नहीं ली है. इंदौर हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई जल्द ही होने की संभावना है. फिल्म मेकर्स की ओर से हितेश जैन, परीणाम लॉ, और अमीत नाइक अदालत में पक्ष रख रहे हैं.
फिल्म में दिखाई गई शाह बानो की जिंदगी
इस बीच, फिल्म का ट्रेलर दर्शकों द्वारा सराहा गया है और फिल्म को लेकर लोगों में काफी रुचि है. इससे पहले इंडिया टुडे ने रिपोर्ट किया था कि फिल्म के मेकर्स को एक कानूनी नोटिस भेजा गया था, जिसमें यह आरोप लगाया गया था कि उन्होंने शाह बानो की निजी जिंदगी को बिना अनुमति के दिखाया है, जिससे मानहानि और व्यक्तिगत अधिकारों का उल्लंघन होता है.
शाह बानो बेगम के वकील तौसीफ जेड वारसी ने इंडिया टुडे से कहा,“फिल्म में शाह बानो की निजी जिंदगी दिखाई गई है. क्योंकि यह दो घंटे से ज्यादा की फिल्म है, हमें नहीं पता कि इसमें क्या-क्या घटनाएं दिखाई गई हैं और उन्हें किस रूप में पेश किया गया है. इसलिए, फिल्म की कहानी और थीम पहले उनके कानूनी वारिसों को बताई जानी चाहिए.”
प्रेम कहानी से कानूनी बहस में बदलती फिल्म
मेकर्स की मानें तो, ‘हक’ की शुरुआत एक प्रेम कहानी से होती है, जो धीरे-धीरे पति-पत्नी के निजी विवाद से आगे बढ़कर एक महत्वपूर्ण सामाजिक और कानूनी बहस में बदल जाती है. फिल्म में कोर्टरूम के सीन संविधान के अनुच्छेद 44 के तहत आने वाले समान नागरिक संहिता जैसे बड़े नीति विषयों पर रोशनी डालते हैं. मालूम हो कि, शाह बानो का 1992 में ब्रेन हैमरेज की वजह से निधन हो गया था. इसलिए उनके परिवार ने उनकी ओर से ये याचिका दायर की है.

  • Related Posts

    टिकट लेने से पहले जान लें पब्लिक का मूड, किसी ने कहा ‘टॉर्चर’ तो कोई बोला ‘ब्लॉकबस्टर’

    Toxic X Review: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ आखिरकार आज, 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ के बाद यश…

    Read more

    ‘पवन सिंह बड़ा लफुआ है’, तेजप्रताप यादव का भोजपुरी स्टार पर हमला, बोले- MLC हो गए हैं, शराब पी रहे हैं…

    Tej Pratap Yadav: पटना के ज्ञान भवन में भोजपुरी रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया. यहां शो की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान भोजपुरी के…

    Read more

    NATIONAL

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    केंद्र से 11000 करोड़ रुपये CM सम्राट ने मांगे, कोसी हाई डैम से कोसी-मेची लिंक तक कई प्रोजेक्ट्स होंगे पूरे

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    7.8% GDP को PM मोदी ने बताया बड़ी उपलब्धि, कहा- ‘जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदे’

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    सुरंग में जिंदगी की तलाश, 500 से ज्यादा मजदूर लापता, 275 भारतीयों का भी नहीं मिला सुराग

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    नेपाल में दो जिलों को जोड़ने वाला पुल नदी की तेज धार में बहा, उफान पर त्रिशूली नदी

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला… गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    Video news आरक्षण पर तेजसवी का एनडीए पर बड़ा हमला…  गुड़ खाये, गुलगुले से परहेज! : तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष बिहार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार

    लद्दाख से थार तक चीन-पाक की खैर नहीं, इंडियन आर्मी को मिलने जा रहा है सटीक हथियार