Ro no D15139/23

बांग्लादेश महिला किक्रेट टीम की कैप्टन निगार सुल्ताना ने जूनियर खलाड़ियों को पीटा, साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा

ढाका । बांग्लादेश महिला टीम की अनुभवी तेज गेंदबाज जहानारा आलम ने टीम की कप्तान निगार सुल्ताना जोती पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि निगार जूनियर खिलाड़ियों को मारती हैं. हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है.
आलम ने पिछले साल दिसंबर में आयरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी मैच खेला था. उन्होंने यह बयान बांग्लादेश के स्थानिय अखबार को एक इंटरव्यू में दिया है. आलम ने कहा- यह कोई नई बात नहीं है, वो जूनियर्स को काफी मारती हैं.
उन्होंने आगे बताया- यहां तक कि इस वर्ल्ड कप के दौरान भी जूनियर्स ने मुझसे कहा- नहीं, मैं यह फिर नहीं करूंगी, वरना मुझे फिर थप्पड़ खाना पड़ेगा. कुछ लोगों ने बताया कि मुझे कल मारा गया. दुबई दौरे के दौरान भी उसने एक जूनियर को कमरे में बुलाकर थप्पड़ मारा था.
सम्बंधित ख़बरें
32 वर्षीय जहानारा आलम ने बांग्लादेश के लिए 52 वनडे में 48 और 83 टी20 मैचों में 60 विकेट लिए हैं. उन्होंने कहा टीम टीम का माहौल पिछले कुछ वर्षों में और खराब हो गया है, जिसके चलते उन्होंने अपनी मानसिक सेहत के लिए क्रिकेट से दूर होने का फैसला किया था. उन्होंने कहा- असल में मैं अकेली नहीं हूं, बांग्लादेश टीम में लगभग हर कोई किसी न किसी रूप में पीड़ित है, हर किसी की तकलीफ अलग है, यहां एक या दो खिलाड़ियों को ही बेहतर सुविधाएं मिलती हैं, और कुछ मामलों में तो सिर्फ एक खिलाड़ी को ही सबकुछ दिया जाता है.
बांग्लादेश क्रिकेट ने थप्पड़कांड पर क्या कहा?
जहानआरा आलम ने साल 2021 में कोविड के बाद शुरू हुए कैम्प के दौरान मुझ जैसे सीनियर खिलाड़ियों को हटाने का प्रोसेस शुरू किया था, तब मुझे बांग्लादेश की 3 टीमों में से एक का कप्तान बनाया गया था, बाकी दो टीमों की कप्तानी जोती (निगार सुल्ताना) और शारमिन सुल्ताना को मिली. तभी से सीनियर खिलाड़ियों पर दबाव बनना शुरू हो गया था.
हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इन आरोपों ‘सिरे से खारिज करते हुए बेबुनियाद, मनगढ़ंत और पूरी तरह झूठा बताया.
बोर्ड ने बयान में कि ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे अपमानजनक और विवादित दावे उस समय किए गए हैं जब बांग्लादेश महिला टीम इंटरनेशनल लेवल पर शानदार प्रदर्शन और एकजुटता दिखा रही है. जांच में इन आरोपों का सपोर्ट करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है.’

  • Related Posts

    IND vs NZ T20: भारत-न्यूजीलैंड T20 सीरीज फ्री में कैसे देखें? मैच से पहले जान लें ये जरूरी बात

    IND vs NZ T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी और निर्णायक मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ने के बाद भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए तैयार है. पांच मैचों की टी20 सीरीज…

    Read more

    सलमान खान थे असली निशाना, गैलेक्सी अपार्टमेंट की सुरक्षा देख शूटरों ने टाइगर पर बरसाईं गोलियां

    Salman Khan was the Target not Tiger Shroff: बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर कोई पहली बार नहीं हैं, इससे पहले भी उन पर कई बार…

    Read more

    NATIONAL

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    ‘भारत है रिफाइनिंग सुपरपावर’! आखिर रुबियो ने ऐसा क्यों कहा?

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील: ट्रंप ने कहा- हम बेहद करीब, पिछले समझौतों से बिल्कुल अलग होगी यह डील

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    बसपा में आकाश आनंद के प्रचार कार्यक्रम पर मायावती की मुहर, अब ईशान संभालेंगे चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    संघ के 101वें वर्ष में प्रवेश पर कहलगांव में विजयादशमी उत्सव, स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    भारत की इस नदी को क्यों कहा जाता है पुरुष नदी, जानिए क्या है इसकी कहानी

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?

    ‘रिजीम चेंज’ की बहस: लोकतांत्रिक असहमति या सत्ता-विरोधी साजिश?