Ro no D15139/23

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ का उत्सव कोटि-कोटि देशवासियों को नई ऊर्जा और नई प्रेरणा से भर देगा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

– वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को किया संबोधित*

*- वंदे मातरम् हर दौर में प्रासंगिक एवं अमर*

*- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कार्यक्रम से जुड़े*

राजनांदगांव 07 नवम्बर 2025। वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, केन्द्रीय सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, समाज सेवी श्री कोमल सिंह राजपूत, कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव, जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि जुड़े। इस दौरान देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रीय चेतना की भावना को संजोए हुए सभी ने वंदे मातरम् राष्ट्रगीत का गायन किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वंदे मातरम् की 150 वर्ष की यात्रा असाधारण यात्रा है। वंदे मातरम् का अद्भुत अनुभव अभिव्यक्ति से परे है। एक ऐसा तारत्म्य जिसकी तरंग ने हृदय को स्पंदित कर दिया है। यह उत्सव कोटि-कोटि देशवासियों को नई ऊर्जा और नई प्रेरणा से भर देगा। उन्होंने कहा कि बंकिचंद्र चटर्जी रचित आनंद मठ में वंदे मातरम् की एक-एक पंक्ति में शक्ति, भाव गहरे है तथा स्वाधीन भारत का स्वप्न है। वंदे मातरम् आजादी के संकल्प का उद्घोष बन गया है। स्वतंत्रता संग्राम के दौर में वंदे मातरम् जन-जन का स्वर बन गया। सुजलाम् सुफलाम् मलयजशीतलाम्, शस्यश्यामलाम् मातरम् … मातृभूमि को नमन, हमारी हजारों वर्ष पुरानी पहचान, यहां की नदियां, पहाड़, वन, उपजाऊ मिट्टी और धरती भारत की समृद्धि की कहानी दुनिया को बताती रही। उन्होंने यह ताकत दी कि मुश्किलों के बावजूद भारत अपने स्वर्णिम दौर को पुन: प्राप्त कर सकता है और समृद्ध भारत का आह्वान किया। वंदे मातरम् हर दौर में प्रासंगिक एवं अमर है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया है। जिसमें हम सभी की सहभागिता है। वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं बल्कि हजारों-करोड़ों बलिदानियों को याद करने का अवसर है। जिनके सम्मान के लिए हम सभी एकजुट हुए है। यह अवसर मिट्टी से जुडऩे का सौभाग्य है तथा देश के लिए प्रेम, स्नेह एवं ममता देने का अवसर है। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह ने सभी अतिथियों को आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती देव कुमारी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जागृति यदु, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती बिरम बाई मंडावी एवं अन्य जिला पंचायत सदस्य, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व कार्यों की समीक्षा की

    राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ