Ro no D15139/23

एक स्टेशन एक उत्पाद को जिले में मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

*- स्वसहायता समूह की महिलाएं आर्थिक दृष्टि से हो रही सशक्त*

*- यात्रियों एवं उपभोक्ताओं को मिल रही गुणवत्तायुक्त उत्पाद*

*- स्थानीय लोकप्रिय विशेष उत्पाद महुआ लड्डू, महुआ आचार, जामुन चिप्स, महुआ कुकीज, महुआ स्कवैश, जामुन जूस स्टॉल में बिक्री के लिए उपलब्ध*

राजनांदगांव 07 नवम्बर 2025। एक स्टेशन एक उत्पाद को जिले में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। जिससे स्वसहायता समूह की महिलाएं आर्थिक दृष्टि से सशक्त हो रही है। वहीं यात्रियों एवं उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद मिल रहे हैं। जिले की पहचान के तौर पर स्थानीय लोकप्रिय विशेष उत्पाद महुआ लड्डू, महुआ आचार, जामुन चिप्स, महुआ कुकीज, महुआ स्ववैश, जामुन जूस यहां स्टॉल में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 में कर्मभूमि स्वसहायता समूह की महिलाओं का स्टॉल हर्बल उत्पादों के लिए प्रसिद्ध है। स्टॉल के संचालक श्री दीपक सोनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वन धन केन्द्रों में महिलाओं द्वारा संग्रहित हर्बल, आंवला, हर्रा, बहेरा जैसे जड़ी-बूटी से निर्मित उत्पादों की यहां बिक्री की जा रही है। इसके साथ ही मिलेट्स कुकीज एवं अन्य उत्पाद भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि स्टॉल में लगभग 100 से भी अधिक हर्बल उत्पाद है।
प्रिया सोनी ने बताया कि एलोवेरा जैल, शहद, शैम्पो, मेंहदी सहित अन्य उत्पादों का उपयोग करने पर मुझे बहुत अच्छा लगा। आयुर्वेद और हर्बल उत्पाद होने के कारण यहां के उत्पाद बिना किसी केमिकल के शुद्ध उत्पाद होने के कारण स्वास्थ्य की दृष्टि से भी बहुत अच्छें है। स्वसहायता समूह की श्रीमती वर्षा सोनी ने कहा कि औषधीय दृष्टि से शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक उत्पाद बिक्री के लिए यहां उपलब्ध है। उल्लेखनीय है कि स्टॉल में आंवला चूर्ण, त्रिफला, अश्वगंधा, मधुमेह नाशक, जामुन जूस, आंवला जूस, बेल जूस, एलोवेरा जूस, आंवला आचार, महुआ आचार, बांस करील आचार, आंवला-इमली कैण्डी, आंवला पाचक, च्यवनप्राश, शहद हर्बल चाय, महाविषगर्भ तेल, भृंगराज तेल, एलोवेरा के बेबी वाश, फेस क्रीम, शैम्पो, कंडीशनर एवं अन्य जड़ी-बूटी से निर्मित 100 से अधिक हर्बल उत्पाद है।
क्रमांक 39 ——————–

  • Related Posts

    आत्मा योजना अंतर्गत छुरिया में कृषि प्रशिक्षण आयोजित

      राजनांदगांव 03 मार्च 2026। कृषि विभाग द्वारा आत्मा योजना के अंतर्गत विकासखंड मुख्यालय छुरिया में कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में दलहन एवं तिलहन फसलों की…

    Read more

    छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 17 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान

    राजनांदगांव 02 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख