Ro no D15139/23

नमनकला धान उपार्जन केंद्र की सुचारु व्यवस्था से किसान संतुष्ट, बढ़े हुए धान मूल्य से खेती हुई आसान

रायपुर, 19 नवंबर 2025/ प्रदेशभर में धान खरीदी तिहार के बीच सरगुजा जिले में धान खरीदी कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। अम्बिकापुर विकासखंड के नमनकला उपार्जन केंद्र में आज ग्राम किशुननगर के किसान सेदु राम ने धान विक्रय कर शासन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष खरीदी व्यवस्था पहले से अधिक सुव्यवस्थित, सुविधाजनक और पारदर्शी है।

किसान सेदु राम, जिनके पास 4 एकड़ कृषि भूमि है, ने बताया कि वे 3 एकड़ में धान की खेती करते हैं और इस सीजन 36 क्विंटल 60 किलो धान विक्रय के लिए पंजीकृत कर चुके हैं। उन्होंने 15 नवंबर को टोकन प्राप्त किया था और आज पहले टोकन के माध्यम से 16 क्विंटल धान की बिक्री की। तुलाई, नमी परीक्षण और अन्य प्रक्रियाएँ बिना किसी देरी और परेशानी के पूरी हुईं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल करने से किसानों को वास्तविक आर्थिक लाभ मिल रहा है। इससे खेती अधिक स्थिर और आय बढ़ाने वाली सिद्ध हो रही है।

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर वर्ष 6000 रुपए प्राप्त होते हैं, जिससे बीज, खाद और बुवाई की तैयारी में सहयोग मिलता है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा राज्य सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि किसान हितैषी निर्णयों से प्रदेश के ग्रामीण किसानों को मजबूती मिल रही है।

धान खरीदी तिहार की उत्सव भरी रौनक के बीच नमनकला जैसे उपार्जन केंद्रों में सुचारु व्यवस्था और बढ़े हुए धान मूल्य ने किसानों में उत्साह और विश्वास दोनों को बढ़ाया है।

  • Related Posts

    कांकेर पैलेस में हेरिटेज टूरिज्म को मिली नई दिशा, युवराज श्री जयप्रताप से छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की टीम और इंफ्लुएंसर्स की सार्थक चर्चा

    राज्य के विभिन्न जिलों के डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स ने कांकेर के छिपे पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और विरासत पर्यटन के संवर्धन पर साझा किए सुझाव रायपुर, 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़…

    Read more

    द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाएं बन रही हैं सौर ऊर्जा उद्यमी

      रायपुर, 24 जुलाई 2026/ छत्तीसगढ़ ने ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा के विस्तार को महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से जोड़ते हुए एक अनूठी पहल की है। द्वीप्ति (DWEEPTI) योजना,…

    Read more

    NATIONAL

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए