Ro no D15139/23

किसानों के विश्वास को मजबूत करती सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था

*लोलेसरा के किसान खम्मम वर्मा ने 112.40 क्विंटल धान बेचा कहा- 60 साल में पहली बार इतनी बेहतर व्यवस्था देखी*

रायपुर, 19 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन की किसान हितैषी नीतियों, पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था और जिला प्रशासन की सतत निगरानी के परिणामस्वरूप इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया अत्यंत सुगम, व्यवस्थित और किसान केंद्रित बनकर उभरी है। शासन द्वारा किए गए नवाचारों और उत्कृष्ट तैयारियों के चलते किसानों को खरीदी केंद्रों में पारदर्शी और परेशानी मुक्त व्यवस्था का लाभ मिल रहा है।

जिला कलेक्टर बेमेतरा श्री रणवीर शर्मा के निर्देशन में समितिवार समीक्षा, नियमित निरीक्षण और खरीदी के प्रत्येक चरण की निरंतर मॉनिटरिंग से धान खरीदी तंत्र और अधिक प्रभावी हुआ है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली, गुणवत्तापूर्ण बारदाना, त्वरित परिवहन व्यवस्था एवं पारदर्शी भुगतान प्रक्रिया ने किसानों का विश्वास और मजबूत किया है।

जिले के धान उपार्जन केंद्र लोलेसरा में पहुंचे किसान श्री खम्मम वर्मा ने कुल 112.40 क्विंटल धान विक्रय कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 60 वर्ष की उम्र में पहली बार इतनी सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सुविधाजनक धान खरीदी व्यवस्था देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि पूर्व में टोकन प्राप्त करने के लिए लंबी कतारों में घंटों इंतजार करना पड़ता था, परंतु इस वर्ष शासन द्वारा संचालित ऑनलाइन टोकन प्रणाली किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब किसान घर बैठे मोबाइल के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे हैं।

श्री वर्मा ने छत्तीसगढ़ शासन एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस वर्ष की खरीदी व्यवस्था वास्तव में किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए तैयार की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के सभी खरीदी केंद्रों में सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। बारदाना उपलब्धता, परिवहन, तौल प्रक्रिया और भुगतान को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक किसान को समय पर और सहज रूप से धान विक्रय का लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि खरीदी केंद्रों में उपलब्ध कराए जा रहे बारदाने की गुणवत्ता अच्छी है तथा अधिकारियों की सतत उपस्थिति से केंद्रों में व्यवस्था बेहतर हुई है। टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप ने पूरी खरीदी प्रक्रिया को और अधिक सरल, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बना दिया है। जिला प्रशासन की प्रभावी मॉनिटरिंग और सुशासन के परिणामस्वरूप बेमेतरा जिले में इस वर्ष धान खरीदी व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत, विश्वसनीय और किसान हितैषी साबित हो रही है।

  • Related Posts

    विश्व पर्यटन दिवस पर ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ का आयोजन

    *छत्तीसगढ़ के पर्यटन को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की पहल, देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा*   *बीटूबी बैठक में पर्यटन कारोबारियों…

    Read more

    सीधी और सच्ची बात साहस के साथ रखें युवा, नई सोच को दें नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ नेक्स्ट यूथ कॉन्क्लेव में हुए शामिल, विभिन्न क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं का किया सम्मान*   *युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और रचनात्मकता से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री*  …

    Read more

    NATIONAL

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    बिहार भाजपा कोर कमिटी की बैठक  प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े रहे मौजूद

    चुनाव विभाग कार्यालय विवाद पर जयराम का हमला बोले, आरोपियों पर हो सख्त कार्रवाई, संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने की मांग नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट की कमी का मुद्दा उठाया, खिलाड़ियों को घोषित पुरस्कार राशि देने को कहा

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    शिमला प्रदर्शन पर बिंदल का सरकार पर हमला  हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बोले, कानून सबके लिए समान हो  कांग्रेस प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति नुकसान का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    केएनएच में नहीं बनेंगे विधायकों के आवास, हाईकोर्ट में सरकार ने दिया बयान  खाली होने वाले परिसर का इस्तेमाल अस्पताल सेवाओं के विस्तार के लिए ही होगा

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    हिमाचल के कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए  सीएम सुक्खू ने डीए भुगतान का किया एलान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान

    बंगाल में लागू होगा समान नागरिक संहिता, लव जिहाद पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने बताया सरकार का बड़ा प्लान