Ro no D15139/23

शासन की श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना रामगोपाल गौराहा के लिए रही अविस्मरणीय

श्री रामलला के दर्शन करने पर हुई आनंद की अनुभूति
– मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को नि:शुल्क तीर्थयात्रा के लिए दिया आशीर्वाद
– यात्रा के रोचक अनुभव किए साझा
शासन की श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना अंतर्गत राजनांदगांव शहर के शांति नगर निवासी श्री रामगोपाल गौराहा के लिए अविस्मरणीय रही। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्री रामलला के दर्शन करने पर आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने बताया कि अयोध्या में श्री रामलला मंदिर भव्य एवं अद्भुत बना है। प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर मन भाव विभोर हो गया और ऐसा लगा कि जीवन के सभी कार्य पूर्ण हो गए हैं। वहां तीर्थयात्रा पर जाने की इच्छा सरकार की इस योजना के माध्यम से पूरी हुई। उन्होंने बताया कि सरयू आरती और गंगा आरती में शामिल होने पर बहुत अच्छा लगा। श्री रामगोपाल गौराहा ने कहा कि शासन की श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना बहुत अच्छी है। जिसके माध्यम से हम जैसे बुजुर्ग धार्मिक तीर्थयात्रा कर पा रहे हैं। सरकार जनमानस को नि:शुल्क प्रभु श्री रामलला के दर्शन करा रही है। इसके साथ ही मंदिर में दर्शन के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था रही। ट्रेन में आने जाने की सुविधा तथा लॉज से मंदिर तक आने-जाने के लिए आटो की व्यवस्था भी थी। अयोध्या में रामलला दर्शन के साथ ही काशी विश्वनाथ दर्शन, हनुमान गढ़ही, भैरवनाथ मंदिर, लता मंगेशकर चौक जाने के रोचक अनुभव रहे। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा ट्रेन में नाश्ते एवं भोजन की बहुत अच्छी व्यवस्था थी। वहां जाने के बाद उन्होंने कई स्थानों का भ्रमण किया। उन्होनें बताया कि वाराणसी में काशी चाट भंडार प्रसिद्ध है, वहां जाकर स्वादिष्ट चाट का जायका लिया। इसके साथ ही स्थानीय व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय को नि:शुल्क तीर्थयात्रा के लिए आशीर्वाद दिया।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री  लखन लाल देवांगन के प्रयासों से कोरबा के विकास कार्यों को मिली 5.44 करोड़ की सौगात

      कोरबा के वार्डों में सड़क और नाली निर्माण को मिली रफ्तार, 31 विकास कार्य स्वीकृत शहर के वार्डों की सड़कों एवं नाली निर्माण हेतु मंत्री श्री देवांगन के प्रस्ताव…

    Read more

    विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, परिणाममूलक कार्यप्रणाली अपनाएं अधिकारी-कलेक्टर श्री मिश्रा

      धमतरी, 17 अगस्त 2026/कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों, शासकीय योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान