Ro no D15139/23

दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम में नई चेतना 4.0 पर हुआ विशेष प्रसारण

रायगढ़ जिले की मेनका सिदार दीदी की पूरे प्रदेश में गूंज
  महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देने वाले आकाशवाणी के लोकप्रिय कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का विशेष एपिसोड आज नई चेतना 4.0 थीम पर आधारित होकर पूरे प्रदेश में प्रसारित हुआ। गुरुवार दोपहर 2 बजे हुए इस लाइव प्रसारण में रायगढ़ जिले का गौरव उस समय और बढ़ गया जब रायगढ़ ब्लॉक के कुसमुरा संकुल स्तरीय संगठन से मेनका सिदार दीदी, जो कि जेंडर बीआरपी भी हैं, का सारगर्भित संवाद पूरे प्रदेश में प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मेनका सिदार ने बिहान योजना अंतर्गत संचालित “संगवारी-जेंडर रिसोर्स सेंटर के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिले की कोई भी पीड़ित महिला इस केंद्र में आकर परामर्श प्राप्त कर सकती है तथा आवश्यकतानुसार पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित संस्थानों से सहयोग हेतु मार्गदर्शन भी प्राप्त कर सकती है। यह केंद्र महिलाओं की समस्याओं के समाधान एवं उन्हें सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है।
जिले में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी के निर्देश तथा जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर नई चेतना 4.0 जेंडर कैंपेन पर विस्तृत वक्तव्य प्रस्तुत किया गया, जिसके अंतर्गत जेंडर समानता, जागरूकता और महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने हेतु जिले में संचालित की जा रही गतिविधियों की आधारभूत जानकारी साझा की गई।
बिहान योजना अंतर्गत यह कार्यक्रम रायगढ़ जिले के सभी 7 ब्लॉकों में आयोजित किया जा रहा है। एनआरएलएम में शामिल सभी स्व-सहायता समूह (ैभ्ळ) की दीदियाँ, ग्राम संगठन के पदाधिकारी, पीआरपी, जेंडर मास्टर ट्रेनर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता इस अभियान की विशेषता रही। जिले भर में महिलाओं की भागीदारी से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रंगोली प्रतियोगिता, रैली, सांप-सीढ़ी खेल के माध्यम से जेंडर संदेश, नुक्कड़-नाटक, जेंडर शपथ, जागरूकता गतिविधियाँ शामिल है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में जेंडर समानता की भावना को बढ़ावा देना, महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और उन्हें अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान