Ro no D15139/23

19 या 20 दिसंबर, जानें कब है पौष अमावस्या

पौष अमावस्या को लेकर लोगों के मन में अक्सर तिथि को लेकर भ्रम रहता है. यह अमावस्या पितरों को समर्पित मानी जाती है और स्नान, दान व तर्पण के लिए बेहद शुभ होती है. ऐसे में जानना जरूरी है कि पौष अमावस्या 19 दिसंबर को है या 20 दिसंबर को.

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है. यह दिन पितरों को समर्पित माना गया है. पौष महीने में पड़ने वाली अमावस्या को पौष अमावस्या कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह वर्ष की अंतिम अमावस्या होती है, इसलिए इसका आध्यात्मिक और ज्योतिषीय महत्व और भी बढ़ जाता है. इस दिन स्नान, दान, तर्पण और पितरों की शांति के लिए किए गए उपाय अत्यंत फलदायी माने जाते हैं.

पौष अमावस्या कब है?

हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह की  तिथि 19 दिसंबर 2025 को सुबह 04 बजकर 59 मिनट से शुरू होगी, जबकि इसका समापन 20 दिसंबर को सुबह 07 बजकर 12 मिनट पर होगा. उदया तिथि के आधार पर पौष अमावस्या का व्रत 19 दिसंबर, शुक्रवार को रखा जाएगा.

पौष अमावस्या पर पूजा विधि

पवित्र स्नान

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में गंगा, यमुना या किसी पवित्र नदी में स्नान करना श्रेष्ठ माना जाता है. यदि संभव न हो, तो घर पर स्नान के पानी में गंगाजल मिलाएं. स्नान के बाद ॐ नमः शिवाय या ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करें.

सूर्य देव की पूजा

स्नान के बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके सूर्य देव को जल अर्पित करें. जल अर्पण करते समय मंत्र बोलें— ॐ घृणिः सूर्याय नमः.

पितृ तर्पण

पौष अमावस्या का सबसे महत्वपूर्ण कर्म पितृ तर्पण है. कुश लेकर जल में तिल मिलाकर पितरों के नाम से तर्पण करें. मान्यता है कि इससे पितरों की आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

पौष अमावस्या पर क्या सावधानियां रखें?

  • इस दिन निर्जला व्रत रखने का विधान है, विशेष परिस्थिति में फलाहार किया जा सकता है
  • पितरों के निमित्त दान अवश्य करें
  • गाय, कुत्ते या अन्य पशुओं को हरा चारा खिलाना शुभ माना जाता है
  • संध्याकाल में घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर प्रकाश की व्यवस्था करें
  • Related Posts

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    साहित्यायन, दिल्ली की प्रथम व्याख्यानमाला में हुआ गंभीर विमर्श नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी का कहना है कि डिजिटल मीडिया मनुष्य के लिए…

    Read more

    अजा एकादशी पर ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और मंत्र

    Aja Ekadashi 2026: आज 7 सितंबर, सोमवार को अजा एकादशी का त्योहार मनाया जा रहा है. यह पर्व हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता…

    Read more

    NATIONAL

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    नेटिजन बनने से पहले सिटिजन बनें युवा : प्रो. संजय द्विवेदी

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    समग्र यूरोप को मिला अनूठा आध्यात्मिक उपहार ● फ्रांस में हुआ देश के पहले पारंपरिक हिंदू मंदिर का भव्य प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    बिहार और केन्द्र सरकार ने बिहार के हितों की बलि चढ़़ा दी : जदयु

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    Video news मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कटाव का निरीक्षण करने पहुंचे नवगछिया, कहां जल्द ही होगा स्थाई समाधान…

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमान

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी

    मोदी के लिए आया था चॉकलेट का ‘इंडिया गेट’, रास्ते में टूट गया… लेकिन इसके पीछे छिपी है 9,000 भारतीय सैनिकों की कहानी