Ro no D15139/23

बीजापुर जिले में प्रत्येक ग्राम पंचायत में मनाई गई विशेष ग्राम सभा, पेसा अधिनियम को लेकर हुआ जनजागरूकता कार्यक्रम

बीजापुर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में आज “विशेष ग्राम सभा” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पेसा अधिनियम  (PESA Act)  के प्रति जनप्रतिनिधियों एवं समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस विशेष ग्राम सभा के तहत कलेक्टर   संबित मिश्रा एवं सीईओ जिला पंचायत   नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में पीरामल फाउंडेशन के रजनीश (प्रोग्राम लीडर) शिप्रा एवं स्नेहा (गांधी फेलो) ने नैमेड, दुगोली, धनोरा, ईटपाल, आवापल्ली एवं मुरदण्डा ग्राम पंचायतों का भ्रमण किया। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव के साथ मिलकर उपस्थित वार्ड पंचों, मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पटवारियों तथा समुदाय के लोगों को पेसा अधिनियम की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि पेसा अधिनियम (पंचायत उपबन्ध -अनुसूचित क्षेत्रों में विस्तार अधिनियम 1996) भारत सरकार द्वारा बनाया गया एक महत्वपूर्ण कानून है, जो अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाता है। यह अधिनियम ग्राम सभाओं को अपनी भूमि, जल, जंगल और सांस्कृतिक संसाधनों पर निर्णय लेने का अधिकार देता है तथा विकास योजनाओं में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करता है।
पीरामल फाउंडेशन की टीम ने ग्राम सभा की भूमिका, अधिकार और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पेसा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से जनजातीय समुदायों को स्वशासन का वास्तविक अधिकार प्राप्त हो सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी अपने अधिकारों को जानने में रुचि दिखाई और भविष्य में ग्राम सभा को और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस प्रकार बीजापुर जिले में आयोजित विशेष ग्राम सभा न केवल जनजागरूकता का माध्यम बनी बल्कि पेसा अधिनियम के प्रति समुदाय में सकारात्मक संवाद और सहभागिता को भी मजबूती मिली।

  • Related Posts

    मातृ-नवजात मृत्यु दर घटाने छत्तीसगढ़ में ‘सुमन रोडमैप 2030’ पर मंथन: रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    रायपुर, 15 Oct 2026/ छत्तीसगढ़ में मातृ एवं नवजात मृत्यु दर को न्यूनतम स्तर पर लाने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग…

    Read more

    आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली, हमारी संस्कृति और प्रकृति संरक्षण की परंपरा पूरे देश के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *सारसमाल में कर्मा पूजा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, मांदर की थाप पर समाजजनों के साथ किया पारंपरिक कर्मा नृत्य*   *भगवान करम देव की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि…

    Read more

    NATIONAL

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    प्रोटेस्ट के सबसे अचूक हथियार अनशन से क्यों बच रहे हैं राहुल गांधी और अभिजीत दीपके? बदलते दौर में इसका कितना रहा महत्व

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने सुबह 5 बजे छोड़ा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    रेणु देवी हत्याकांड में दो साल बाद फैसला, दोषी को उम्रकैद; DNA जांच से हुई मृतका की पहचान

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    गुजरात स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत, जनता के अटूट विश्वास और विकास की विजय : गोमती साय

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    ‘आतंकवादी, तुम यहां क्यों आए?’ न्यूयॉर्क में बांग्लादेशी प्रवासियों के गुस्से का सामना कर रहे मुहम्मद यूनुस

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी

    VIDEO: राहुल गांधी ने डीके शिवकुमार को कॉलर पकड़कर पीछे खींचा? वायरल वीडियो पर कर्नाटक CM ने तोड़ी चुप्पी