Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ में मंत्रीगणों एवं पुलिस अधिकारियों को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की परंपरा समाप्त

*उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की विशेष पहल से औपनिवेशिक परंपरा में ऐतिहासिक बदलाव*

*प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम*

रायपुर, 24 दिसम्बर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ राज्य के मंत्रीगणों और पुलिस के आला अधिकारियों को सामान्य दौरे, निरीक्षण, भ्रमण के दौरान गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने की औपनिवेशिक परंपरा को समाप्त कर दिया गया है। गृह विभाग द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के नियमों में संशोधन किए जाने का आदेश जारी कर दिया गया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा की विशेष पहल पर गृह विभाग ने गार्ड ऑफ ऑनर की औपनिवेशिक काल से चली आ रही परंपरा की समीक्षा करने के उपरांत इसमें संशोधन का आदेश जारी किया है। इसका उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता का उपयोग कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और औपनिवेशिक सोच से जुड़ी परंपराओं को समाप्त करना है।

गौरतलब है कि गृहमंत्री श्री विजय शर्मा ने स्वयं विभाग के अधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर की वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा कर इसमें वर्तमान स्थिति में आवश्यकतानुसार बदलाव करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में गृह विभाग ने पुलिस बल को अनावश्यक औपचारिकताओं से मुक्त कर उनकी कार्यक्षमता का उपयोग उनके मूल दायित्वों के पालन के लिए यह संशोधन किया है।

*सामान्य दौरों में सलामी गारद समाप्त*

जारी आदेश के तहत राज्य के भीतर सामान्य दौरों, आगमन-प्रस्थान एवं निरीक्षण के दौरान अब गृहमंत्री, समस्त मंत्रीगण, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सलामी गारद (गार्ड ऑफ ऑनर) नहीं दिया जाएगा। जिला भ्रमण, दौरे या निरीक्षण के समय पूर्व में प्रचलित सलामी व्यवस्था को पूर्णतः समाप्त कर दिया गया है। इससे पुलिस बल का समय और ऊर्जा का प्रभावी उपयोग सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा जनसेवा के कार्यों में हो सकेगा।

*राष्ट्रीय एवं राजकीय आयोजनों में यथावत व्यवस्था*

यह प्रतिबंध राष्ट्रीय और राजकीय समारोहों पर लागू नहीं होगा। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त), शहीद पुलिस स्मृति दिवस (21 अक्टूबर), राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर), राजकीय समारोहों तथा पुलिस दीक्षांत परेड जैसे अवसरों पर औपचारिक सलामी गारद की व्यवस्था पूर्ववत रहेगी।

*संवैधानिक पदों के लिए प्रोटोकॉल जारी*

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रोटोकॉल के अनुसार संवैधानिक पदों पर आसीन महानुभावों एवं विशिष्ट अतिथियों के लिए सलामी गारद की व्यवस्था पहले की तरह यथावत रहेगी। यह निर्णय शासन की प्रशासनिक सुधारों के प्रति प्रतिबद्धता और आधुनिक, जनोन्मुखी व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे पुलिस बल की कार्यक्षमता में सकारात्मक सुधार होगा।

  • Related Posts

    डीएमएफ अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों को समय-सीमा में पूर्ण करने कलेक्टर ने दिए निर्देश

    सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाने कलेक्टर ने ली पीडब्ल्यूडी अधिकारियों व निर्माण इकाईयों की बैठक दैनिक कार्ययोजना के साथ निर्माण कार्यों में लाएं तेजी -कलेक्टर   कोरबा, 29 नवम्बर…

    Read more

    जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें योजनाएं -कलेक्टर

    कलेक्टर ने की लगभग 164 शेष योजनाओं की ग्रामवार समीक्षा, इंजीनियरों-ठेकेदारों से की वन-टू-वन चर्चा पूर्ण एवं हस्तांतरित योजनाओं का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश दूरस्थ एवं आदिवासी…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम सुना

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, भावुक हुए श्रद्धालु; आंखों से छलके आंसू

    अब अगली पीढ़ी के युद्धपोतों पर नजर प्रोजेक्ट 17A पूरा होने के बाद भारतीय नौसेना की अगली योजना प्रोजेक्ट 17B है. इसके तहत सात नए जनरेशन के गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट बनाने की तैयारी चल रही है। इनके निर्माण के लिए शिपयार्ड चुनने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है. इस परियोजना के लिए 2028 में अनुबंध होने की संभावना है.

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    ब्रह्मोस-बराक से लैस 7 स्वदेशी युद्धपोत नौसेना में शामिल, जानें प्रोजेक्ट 17A से कैसे बढ़ेगी चीन-पाकिस्तान की टेंशन?

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    परिसीमन पर 23 साल पुराने सवाल का सामना कर रही मोदी सरकार? जानिए, वाजपेयी सरकार ने क्यों बदला था अपना फैसला

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?

    Delimitation: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- महिला आरक्षण बहाना, आखिर 850 सीटें क्यों चाहिए?