Ro no D15139/23

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत 01 जनवरी को करेंगे सिरपुर के पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण

पर्यटन मंत्री   राजेश अग्रवाल आकस्मिक सिरपुर पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा
 

महासमुंद जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर में आगामी 01 जनवरी को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री   गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री   विजय शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री   राजेश अग्रवाल ने आज सिरपुर पहुंचकर विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया और तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह मौजूद थे।
निरीक्षण के दौरान पर्यटन मंत्री   अग्रवाल ने लक्ष्मण मंदिर, बौद्ध विहार परिसर, उत्खनन स्थलों सहित अन्य प्रमुख पुरातत्व स्थलों का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्थलों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था, सूचना पट्टिकाओं तथा पर्यटकों की सुविधाओं को दुरुस्त किया जाए। साथ ही, ऐतिहासिक धरोहरों की संरक्षण संबंधी आवश्यक तैयारियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान   अग्रवाल ने कहा कि सिरपुर न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है। केंद्रीय मंत्री के प्रस्तावित निरीक्षण से सिरपुर के विकास और संरक्षण को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने पर्यटन विभाग, पुरातत्व विभाग, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम सफल और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने सिरपुर के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देते हुए क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में पर्यटन विकास को लेकर चल रही योजनाओं एवं प्रस्तावित कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुरातत्व, पर्यटन विभाग के अधिकारी, संस्कृति विभाग के अधिकारी एवं जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

  • Related Posts

    विधायक भावना बोहरा ने रायपुर में किया पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत, कहा यह भवन पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों के विश्वास और सेवा का संकल्प है

    *भावना दीदी की एक और गारंटी हुई पूरी, रायपुर में पंडरिया सेवा सदन की शुरुआत से मरीजों के परिजनों को मिलेगी निःशुल्क ठहरने व भोजन की सुविधा* *अब पंडरिया विधानसभा…

    Read more

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त