Ro no D15139/23

आगामी जनगणना 2027 हेतु कोरबा में GOOGLE EARTH PRO आधारित भू-संदर्भण प्रशिक्षण आयोजित

आगामी जनगणना 2027 की तैयारी को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने तथा ग्रामों की भौगोलिक सीमा और स्थिति के सटीक भू-संदर्भण ( Geo-Referencing ) के लिए आज कलेक्टर सभा कक्ष, कोरबा में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 01ः00 बजे किया गया, जिसमें जनगणना कार्य निदेशालय, छत्तीसगढ़ द्वारा जिला कोरबा के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी श्री बैद्यनाथ कुमार ने  GOOGLE EARTH PRO  के उपयोग संबंधी विस्तृत तकनीकी जानकारी प्रदान की।
नोडल अधिकारी ने बताया कि आगामी जनगणना 2027 पूर्णतः डिजिटल मोड में संचालित की जाएगी। इसके प्रथम चरण का कार्य अप्रैल 2026 से सितंबर 2026 तक तथा द्वितीय चरण का कार्य फरवरी 2027 में संपादित किया जाएगा। डिजिटल जनगणना के लिए ग्रामों का सटीक भू-मानचित्रण अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए GOOGLE EARTH PRO  का प्रयोग महत्वपूर्ण है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर एवं जनगणना नोडल अधिकारी श्री तुलाराम भारद्वाज, सहायक नोडल अधिकारी श्री एम. एस. कंवर, सीएमओ, तहसीलदार, जोन अधिकारी तथा तकनीकी प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को प्रायोगिक अभ्यास सहित सभी आवश्यक तकनीकी जानकारी प्रदान की गई, जिससे आगामी जनगणना कार्य को अधिक प्रभावी, सटीक और गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सके।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी