Ro no D15139/23

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

यातायात व्यवस्था सुधारने, ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश

स्कूल कालेजों में सड़क सुरक्षा के प्रति विविध जागरूकता गतिविधियों आयोजित करने किया निर्देशित

शिविर आयोजित कर भारी व हल्की वाहन चालकों का प्राथमिकता से कराएं नेत्र परीक्षण – कलेक्टर

सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर ईई पीडब्ल्यूडी को दिया नोटिस

 
जिले में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित व सुगम बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर   कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात सुगमता तथा सड़क मरम्मत व सुधार संबंधी विषयों पर गहन समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटनाजन्य स्थानों पर प्रभावी सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए ।
बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा   कुमार निशांत, एसडीएम कटघोरा   तन्मय खन्ना, डीएफओ कोरबा  प्रेमलता यादव, सीईओ जिला पंचायत श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल,  परिवहन अधिकारी  विवेक सिन्हा  सभी एसडीएम सहित यातायात, पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई, शिक्षा, स्वास्थ्य,  बाल्को, एसईसीएल एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर  दुदावत ने बैठक में जिले में चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना जन्य क्षेत्रो की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन पर आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर अविलंब सुधार कार्य किया जाए। साथ ही सड़कों में आवश्यक स्थानों में मरम्मत कार्य और संकेतकों की व्यवस्था प्राथमिकता से सुनिश्चित की जाए।  उन्होंने इन क्षेत्रों पर ब्रेकर्स, स्पष्ट साइनेज, रेडियम पट्टियाँ, तथा पेड़ों और झाड़ियों की छटाई कर दृष्टि बाधाओं को प्राथमिकता से दूर करने निर्देश दिए। राजकीय राजमार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग में जुड़ने वाली सड़कों पर ब्रेकर लगाने के लिए कहा।
कलेक्टर  दुदावत ने राष्ट्रीय राजमार्ग, पीडब्ल्यूडी व पीएमजीएसवाई विभाग अंतर्गत सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यो के प्रक्रियाधीन टेंडर को जल्द पूरा कराने एवं काम शुरू कराने के निर्देश दिए साथ ही प्रगतिरत निर्माण कार्यो को समय सीमा पर पूर्ण कराने निर्देशित किया। उन्होंने राजमार्गो के तकनीकी खामियों वाले स्थलों पर सुधारात्मक उपाय लागू करने हेतु अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगरीय क्षेत्र में आवागमन की सुगम व्यवस्था हेतु सड़क पर हाई मास्ट व स्ट्रीट लाइट स्थापित करने के निर्देश भी दिए। खाद्य अधिकारी को सभी पेट्रोल पम्पों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरों की स्थापना करने का भी निर्देश प्रदान किया गया, जिससे यातायात निगरानी और सुरक्षा दोनों और सुदृढ़ हो सकें। उन्होंने जिला स्तरीय समिति का गठन कर ब्लैक स्पॉट व अन्य दुर्घटना-जन्य क्षेत्रों का  निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देशित किया। साथ ही सड़क सुरक्षा को अधिक मजबूत बनाने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने की बात कही।
उन्होंने सार्वजनिक उपक्रमों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्राधिकार में आने वाली सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए साथ ही यथा स्थानों में सीसीटीवी कैमरा स्थापित करने, सड़को की मरम्मत व रख रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।  ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने नो पार्किंग क्षेत्रो में भारी वाहनों के खड़े होने पर गम्भीरता से प्रतिबंध लगाने की  बात कही।
बैठक में कलेक्टर ने सड़क सुरक्षा को लेकर आमजनों एवं विद्यार्थियों में  जागरूकता बढ़ाने हेतु स्कूल एवं कॉलेजों में प्रति सप्ताह  जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। शैक्षिक संस्थानों में एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड के सदस्यों को शामिल कर  सड़क सुरक्षा पर आधारित  रंगोली, नुक्कड़ नाटक, क्विज, निबंध आदि गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित करने की बात कही। उन्होंने जिले में शिविर का आयोजन कर वाहन चालकों के नेत्र जांच कराने के निर्देश दिए।  पूरे साल नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित कर  ट्रक, बस जैसे भारी वाहन चालकों सहित हल्की वाहन चालकों, ऑटो संघ व ड्राइवर संघ के  सदस्यों एवं आमजनों का दृष्टि परीक्षण कराना सुनिश्चित करने के लिए कहा। जिससे  दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। कलेक्टर ने सभी अधिकारियो को सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा उपायों तथा ट्रैफिक नियमों के अनुपालन को लेकर अधिकारियों को और अधिक सतर्क रहना है ताकि जिले की सड़कें और अधिक सुरक्षित व दुर्घटना-रहित बन सकें।

  • Related Posts

    मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए 50 हजार 537 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर अब विकास की तेज उड़ान के लिए तैयार : श्री रामविचार नेताम* *“संकल्प” से ही हासिल करेंगे विकास की सिद्धि* *मत्स्य बीज उत्पादन में…

    Read more

    डोंगरगढ़ में प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने पर दुकानदारों पर लगया गया अर्थदण्ड

    *- दुकानदारों एवं नागरिकों से पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने तथा कपड़े या कागज के थैलों का उपयोग करने की अपील* राजनांदगांव 11 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) स्वच्छता एवं…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये