Ro no D15139/23

कृषि एवं पशु सखियों का प्रशिक्षण, मशरूम प्रसंस्करण उत्पाद प्रदर्शनी एवं शैक्षणिक भ्रमण आयोजित

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत विकासखंड कुरूद के विभिन्न ग्रामों की पशु सखी एवं कृषि सखियों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दो बैच में किया गया। प्रशिक्षण के अंतर्गत मशरूम प्रसंस्करण उत्पाद प्रदर्शनी एवं शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कुरूद में महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. नवनीत राणा के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा कृषि से संबंधित उन्नत तकनीकों, उपयोगी जानकारी तथा महाविद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।

सहायक प्राध्यापक डॉ. दीपक ठाकुर द्वारा पशु सखियों को उन्नत चारा फसलों की उत्पादन तकनीक, चारा संरक्षण विधि एवं उन्नत पशुपालन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वहीं सहायक प्राध्यापक डॉ. भूमिका हत्गिया द्वारा कम पूंजी में अधिक आय देने वाली आयस्टर मशरूम स्पॉन उत्पादन तकनीक, मशरूम उत्पादन, पैकेजिंग, विपणन, शेल्फ लाइफ, पोषण मूल्य एवं मूल्य संवर्धन के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

मशरूम मूल्य संवर्धन अंतर्गत मशरूम बड़ी, पापड़, आचार, बिजौरी, पकौड़ा, पुलाव, सूप, मशरूम पाउडर, खिचड़ी एवं चिक्की निर्माण की विधियों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए मशरूम प्रसंस्कृत उत्पादों की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका महिलाओं ने अवलोकन किया।

प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को महाविद्यालय स्थित मशरूम स्पॉन उत्पादन इकाई एवं मशरूम उत्पादन इकाई का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया गया। प्राध्यापक डॉ. ए. कुरैशी द्वारा रबी दलहन एवं तिलहन फसलों की उत्पादन तकनीक एवं फसल चक्र परिवर्तन के लाभ बताए गए। वहीं डॉ. ऋषि महोबिया द्वारा सुगंधित धान की उन्नत खेती विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।

इसके अतिरिक्त सहायक प्राध्यापक डॉ. हरीश कुमार, डॉ. गुलाब बर्मन, डॉ. उमेश दास एवं श्री सोनू दिवाकर द्वारा फलों, सब्जियों एवं मसाला फसलों की उन्नत खेती, जैविक कीटनाशकों के उपयोग एवं प्रभाव तथा जैविक खाद निर्माण एवं उपयोग की विधियों की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी पशु सखी एवं कृषि सखियों की सक्रिय सहभागिता रही तथा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी