Ro no D15139/23

धमतरी में अग्निवीर भर्ती रैली का आगाज 10 जनवरी से

इंडोर स्टेडियम में होगी सेना भर्ती प्रक्रिया

धमतरी, 09 जनवरी 2026/ (IMNB NEWS AGENCY) जिले में भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) रायपुर के तत्वावधान में धमतरी (छत्तीसगढ़) के इंडोर स्टेडियम में 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक भर्ती रैली आयोजित होगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवार विभिन्न श्रेणियों में भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे।
एआरओ रायपुर द्वारा 10 से 19 जनवरी 2026 तक डिस्ट्रिक्ट वाइज कॉल-अप फॉर रिक्रूटमेंट रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जिलावार कॉल-अप सूची जारी कर दी गई है, जिसके अनुसार कुल 8999 अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 जनवरी को सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर एवं जीपीएम जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। 11 जनवरी को बीजापुर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा एवं मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अभ्यर्थियों की उपस्थिति रहेगी। 12 जनवरी को बालोद जिले के अभ्यर्थी, 13 जनवरी को बालोद, बस्तर, नारायणपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं रायपुर, तथा 14 जनवरी को जांजगीर-चांपा और कबीरधाम जिलों के अभ्यर्थी रैली में भाग लेंगे।
इसी क्रम में 15 जनवरी को बिलासपुर एवं सक्ती, 16 जनवरी को रायगढ़, कोरबा, बालोदाबाजार, महासमुंद एवं गरियाबंद, 17 जनवरी को खैरागढ़, दुर्ग एवं 18 जनवरी को दंतेवाड़ा, मोहला-मानपुर,  राजनांदगांव, एवं मुंगेली तथा 19 जनवरी को धमतरी और बेमेतरा जिलों के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह भर्ती रैली ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) में सफल अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। सेना द्वारा 30 जून 2025 से 10 जुलाई 2025 तक सीईई आयोजित की गई थी, जिसमें उत्तीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल होंगे। योग्य अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड Join Indian Army वेबसाइट (www.joinindianarmy.nic.in) पर उपलब्ध हैं तथा ई-मेल के माध्यम से भी भेजे गए हैं।
अभ्यर्थियों को रैली एडमिट कार्ड में दर्शाई गई तिथि एवं समय पर इंडोर स्टेडियम, धमतरी के गेट पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। उन्हें अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की अंकसूचियां, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, एनसीसी/खेल/आईटीआई/ड्राइविंग लाइसेंस (यदि लागू हो), रिलेशनशिप सर्टिफिकेट तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लाना होगा।
प्रशासन द्वारा रैली के दौरान सुरक्षा, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे दलालों के झांसे में न आएं, क्योंकि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं केवल योग्यता के आधार पर होती है।

—

  • Related Posts

    जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अधिकारियों-कर्मचारियों ने किया स्वच्छता श्रमदान

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत जिला पंचायत कार्यालय एवं आसपास के परिसर में सामुदायिक स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित…

    Read more

    (अम्बिकापुर समाचार ) छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 4 अक्टूबर को जिले के 75 परीक्षा केन्द्रों में 19255 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा ( ैम्ज् 20 26) का आयोजन 4 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिले में परीक्षा के…

    Read more

    NATIONAL

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    बी ए पी एस ने भेजा स्पष्टीकरण महिला कर्मियों का नहीं है विरोधी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    Maruti के गढ़ में उतरी थी Santro, आज भारत से दुनिया भर में बिकती हैं कारें, जानिए Hyundai के 30 साल की पूरी कहानी

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    यूक्रेन जंग पर PM मोदी के प्रयासों की पुतिन ने की तारीफ, बोले- ‘वॉर खत्म करने के लिए उनके पास बहुत अच्छे आइडिया हैं’

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    मलाइका से काजल राघवानी तक तेजू भैया के फैन, परिवार-पार्टी से हुए बाहर, अब सहवाग के शो में छाए… रियलिटी शो से कैसे बने ‘कमबैक किंग’?

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार को पीएम मोदी-नेतन्याहू का सलाम, बोले- ‘हीरो हैं’

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी

    ट्रंप का दावा- अमेरिका ने की होर्मुज स्ट्रेट से तेल की रिकॉर्डतोड़ निकासी