Ro no D15139/23

ऑनलाइन टोकन से लेकर त्वरित भुगतान तकः धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट किसान चमरा सिंह

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान-हितैषी व्यवस्था आज प्रदेश के किसानों के लिए भरोसे का आधार बन चुकी है। सर्वाधिक समर्थन मूल्य, ऑनलाइन टोकन प्रणाली और त्वरित भुगतान जैसी पहलें किसानों को न केवल आर्थिक संबल दे रही हैं, बल्कि उन्हें सम्मान और आत्मविश्वास भी प्रदान कर रही हैं।
इसी व्यवस्था का लाभ लेकर पाली विकासखण्ड के ग्राम डोड़की के किसान श्री चमरा सिंह ने इस खरीफ वर्ष में उपार्जन केंद्र चैतमा में  54 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। श्री सिंह के पास कुल  4.5 एकड़ कृषि भूमि’’ है, जिस पर वे परंपरागत रूप से धान की खेती करते हैं। राज्य सरकार की प्रभावी धान खरीदी प्रणाली का लाभ उन्हें निरंतर मिल रहा है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली के कारण उन्हें किसी प्रकार की भीड़, अव्यवस्था या अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ा। तय समय पर केंद्र पहुंचकर उन्होंने सहज और पारदर्शी तरीके से अपना धान बेचा।
पिछले खरीफ सीजन में भी श्री सिंह ने 60 क्विंटल धान  का विक्रय किया था, जिसका भुगतान उन्हें समर्थन मूल्य पर सीधे और समयबद्ध तरीके से प्राप्त हुआ। इससे वे न केवल खेती की लागत निकाल पाए, बल्कि अगली फसल की तैयारी भी आत्मविश्वास के साथ कर सके। किसान श्री चमरा सिंह का कहना है कि अब धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। ऑनलाइन टोकन, सुव्यवस्थित उपार्जन केंद्र और शासन की स्पष्ट नीति ने किसानों का भरोसा मजबूत किया है।

  • Related Posts

    राजस्व पखवाड़ा में 912 प्रकरणों का निराकरण

    राजनांदगांव 17 अप्रैल 2026। शासन के निर्देशानुसार जिले में 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक राजस्व पखवाड़ा अंतर्गत ग्रामीण स्तर पर शिविर आयोजित कर नागरिकों की राजस्व संबंधी समस्याओं…

    Read more

    मुख्यमंत्री ने पीएम जन मन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी सौंपा

     जशपुरनगर 17 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने और उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज रणजीता स्टेडियम में पीएम जनमन योजना के तहत 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना…

    Read more

    NATIONAL

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    योगी के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी की कड़ी आपत्ति

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी